Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Giriraj Singh on Congress: गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- कांग्रेस पीएम मोदी की हत्या कराना चाहती है


Giriraj Singh: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस पीएम की हत्या कराना चाहती है। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। वह अब चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री की हत्या कराना चाहती है।


उन्होंने कहा अडानी तो सिर्फ बहाना है, मोदी को गाली देना है। 10 साल में इनकी सरकार विवादों में घिरी रही, जबकि 10 साल में मोदी की सरकार उम्मीदों से घिरी रही है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा, अब यह लोग कह रहे हैं कि मोदी का खात्मा होगा, तभी यह सरकार खत्म होगी। पहले तो यह गालियां देते रहे, मौत का सौदागर कहते रहे, मरजा मोदी कहते रहे। अब खाने की तैयारी कर रहे हैं।


कांग्रेस पीएम की मौत की बात करने लगी है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, पीएम मोदी जब कांग्रेस की सरकार में पंजाब गए थे तब उनको बीच फ्लाईओवर पर रोका गया था और उनको मारने की पूरी तैयारी कर ली गई थी। कांग्रेस अब उनकी मौत की बातें करने लगी है। उनके नेता प्रधानमंत्री के खात्मे की बात करने लगे हैं।


राहुल गांधी पर लगाया भारत के अपमान का आरोप
इसके अलावा सोमवार को भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमलावर दिखे। उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश जाकर भारत का अपमान करने का आरोप लगाते हुए, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।उन्होंने आगे कहा राहुल गांधी ने विदेश विदेशी धरती पर भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारत के संसद को अपमानित किया है। उन्होंने आगे कहा कि, सदन में झूठे आरोप लगाने वाले राहुल ने विदेशी धरती पर जाकर भारत की संसद का भी अपमान किया। वह संसद के सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles