Home राजनीति Delhi Police Notice: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, अपने बयान पर सफाई देने को कहा

Delhi Police Notice: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, अपने बयान पर सफाई देने को कहा

0
Delhi Police Notice: राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, अपने बयान पर सफाई देने को कहा


Delhi Police sends Notice to Rahul Gandhi: दिल्ली पुलिस ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी द्वारा दिए गए एक बयान को लेकर उनको नोटिस भेजा है। राहुल गांधी श्रीनगर में भारत और यात्रा के दौरान दिए गए बयान के एवज में दिल्ली पुलिस ने उनसे जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने श्रीनगर में सभा को संबोधित करने के दौरान कहा था कि, कई महिलाएं उनसे मिली जिन्होंने उनसे अपने साथ यौन हिंसा की जानकारी दी थी। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस देकर राहुल गांधी से उन महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है।


पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इस नोटिस में राहुल गांधी ने पूछा गया है कि आप उन महिलाओं के बारे में जानकारी दें जिनके बारे में आप श्रीनगर की रैली में बता रहे थे।पुलिस ने नोटिस में कुछ और भी सवाल राहुल गांधी से पूछा है।


दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों से नहीं मिले राहुल
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार (15 मार्च) को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए। लेकिन 3 घंटे इंतजार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नहीं मिले। इसके बाद सीनियर अधिकारी अगले दिन गुरुवार को फिर मिलने गए। उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस रिसीव करवाया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा है, ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सका।


पुलिस ने राहुल से इन सवालों का जवाब मांगा है


1.पुलिस ने उन महिलाओं की जानकारी मांगी है जिन्होंने उनसे यौन उत्पीड़न की बात बताई थी।
2. यह बात महिलाओं ने कब और किस जगह उनसे मिलकर बताई थी?
3. क्या वह महिलाओं को पहले से जानते थे?
4. क्या आपका जो बयान सोशल मीडिया पर है उसे प्रमाणित करते हैं?
5. क्या महिलाओं में किसी विशेष घटना की भी जानकारी दी थी? ताकि पुलिस जांच को आगे बढ़ाएं और उन सभी महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here