Mukhyamantri Mahila Samman Yojna: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है।आज दिल्ली में आम बजट पेश किया गया।इस बजट में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की गई।इस योजना के तहत अब 18 साल की उम्र से अधिक हर महिला को केजरीवाल सरकार ₹1000/माह देगी।इस योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशि ने कहा कि, बहन बेटियों को घर के बड़े हाथ में पैसे रखते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली परिवार के बड़े के तौर पर दिल्ली की बहन बेटियों के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठा रहे हैं।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक कदम- केजरीवाल
वहीं इस योजना के घोषणा के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, ‘दिल्ली की मेरी सभी माताओं-बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आपकी दिल्ली सरकार ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अब महिलाओं को सालाना 12 हज़ार रुपए की सौगात दी है। 18 साल से अधिक उम्र की हमारी सभी बहन-बेटियों, माताओं और बहनों को अब मुख्यमंत्री सम्मान योजना के तहत 1000 रूपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।‘
इन लोगों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
केजरीवाल ने आगे कहा कि, दिल्ली में 67 Lakh महिला वोटर हैं शायद सारी महिलायें ‘महिला सम्मान राशि’ के लिए Apply भी ना करें मेरा मानना है कि इस स्कीम का फ़ायदा 45 Lakh से 50 Lakh महिलाओं को होगा।महिला सम्मान राशि के लिए 18+ उम्र की सभी महिलाएं लाभार्थी होंगी सिर्फ़ उन महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा जो Taxpayers होंगी, सरकारी नौकरी में होंगी या सरकारी पेंशन लेती होंगी महिलाओं को Self Declaration देना होगा।