Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Congress Nagpur Rally:’BJP में गुलामी चलती है’, RSS के गढ़ नागपुर से राहुल गांधी का बीजेपी पर जोरदार हमला

Congress Nagpur Rally Rahul Gandgi Speech:कांग्रेस आज 139वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस पर आज कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नागपुर में एक विशाल रैली की। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने संबोधित किया। कांग्रेस ने इस रैली को है तैयार हम रैली नाम दिया था( Hai Taiyaar Hum Rally)। इस दौरान राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी और RSS पर जोरदार हमला किया। राहुल गांधी ने कहा BJP में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।इसके अलावा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं पर एक ही संगठन के लोगों को बैठाने का आरोप लगाया।

BJP में गुलामी चलती है

पिछले दिनों BJP का एक MP मुझसे लोकसभा में मिला।उसने कहा- आपसे बात करनी है। उसके चेहरे पर चिंता थी।मैंने पूछा- सब ठीक है?उसने कहा- नहीं, सब ठीक नहीं है। BJP में रहकर अच्छा नहीं लग रहा। मेरा दिल कांग्रेस में है।BJP में गुलामी चलती है। जो ऊपर से कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।देश में दो विचारधारा की लड़ाई चल रही है।लोगों को लगता है कि यह सत्ता की लड़ाई है, लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा की है।BJP की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं।BJP में आर्डर ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है।जबकि कांग्रेस पार्टी में आवाज कार्यकर्ताओं से आती है और हम उसका सम्मान करते हैं।

RSS पर राहुल का हमला

आजादी से पहले इस देश में सैकड़ों राजा थे, अंग्रेज थे।हिंदुस्तान की जनता के पास कोई अधिकार नहीं थे, तब कांग्रेस ने संविधान बनाकर जनता को ये सारे अधिकार दिए।इसी संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए। ऐसा हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किया गया था। आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं, ये आपकी संस्थाएं हैं।लेकिन BJP सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है।आप हिंदुस्तान की सारी यूनिवर्सिटीज को देख लीजिए, सभी वाइस चांसलर आज एक संगठन के हैं, जिनको कुछ नहीं आता।ये वाइस चांसलर अब मेरिट पर नहीं बनते, बल्कि संगठन के लोग वाइस चांसलर बनते हैं।

मीडिया पर लगाया आरोप

पहले कहा जाता था कि मीडिया लोकतंत्र का रखवाला है। मैं आपसे पूछता हूं- क्या आज देश की मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कर रही है?हमारी विचारधारा कहती है कि देश की जनता की लगाम हिंदुस्तान की जनता के हाथों में होनी चाहिए।क्योंकि हम जनशक्ति की बात करते हैं। इसीलिए आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने देश की गरीब जनता के लिए लड़ी थी।

RSS की विचारधारा है जो देश को बर्बाद कर रही है- खरगे

वहीं रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, नागपुर जैसे पवित्र स्थान पर महात्मा गांधी जी और अंबेडकर जी ने देश के लिए काम किया और सामाजिक न्याय के लिए लड़े।नागपुर क्रांतिकारियों की भूमि है और इसी भूमि पर अंबेडकर जी ने लाखों लोगों को एक विचारधारा से जोड़ा।नागपुर में जहां एक तरफ प्रगति की विचारधारा है। वहीं, दूसरी तरफ RSS की विचारधारा है जो देश को बर्बाद कर रही है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles