Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Budget 2024-25: किसान सम्मान निधी को किया जा सकता है दोगुना, चुनावी साल में किसानों और महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले

Union Interim Budget 2024-25: 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आगामी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश करेगी। मोदी सरकार अपने दुसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। क्योकिं इसी साल अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होना है।इसी को लेकर इस बार अतरिम बजट पेश किया जाएगा।चुनावी साल का बजट होने की वजह से इस बार सरकार आम लोगों के लुभाने के लिए कई बड़ी घोषणा कर सकती है। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सरकार इस साल बजट में महिलाओं और किसानों को केंद्र में रख कर कुछ फैसले कर सकती है।

किसान सम्मान निधी बढ़ाया जा सकता है

बता दें, कि पिछली बजट में सरकार ने नौकरीपेशा के जुड़े लोगों को ध्यान में रखते हुए टैक्स स्लैब को बढ़ाया था। वहीं चुनावी वर्ष में सरकार देश की सबसे बड़ी आबादी तक पहुंचने के लिए बड़ा ऐलान कर सकती है। सरकार अभी किसानों को 6 हजार रुपए किसान निधी सम्मान के तौर पर देती है। सरकार ये रकम प्रत्येक चार महीने पर 2000 रुपए के तीन किस्तों में देती है।वहीं खबर है सरकार किसानों को लुभाने के लिए इसे बढ़ा कर सालाना 12000 रुपए तक कर सकती है।

महिलाओं के लिए कर सकते हैं बड़ा ऐलान

वहीं पीएम मोदी महिलाओं को लुभाने के लिए भी बड़ा ऐलान कर सकती है। वित्त मंत्री आर्थिक रुप से वंचित महिलाओं के लिए डायरेक्ट ट्रांसफर स्कीम की शुरुआत कर सकते हैं।इसके जरिए सरकार महिलाओं को डायरेक्ट बेनिफिट दे सकती है।वहीं सरकार मरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दे सकती है। वर्तमान में मनरेगा में महिलाओं की हिस्सेदारी 59.26% है, जिसे बढ़ाया जा सकता है।बता दें कि अभी तक महिलाएं बीजेपी को बढ़-चढ़ कर साथ दे रही है। इसी का असर है कि बीजेपी लगातार दो बार केंद्र में सरकार बना सकी। वहीं तीसरी बार भी सत्ता में आने के लिए बीजेपी महिलाओं से ज्यादा उम्मीद कर रही है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles