BJP National Conference Delhi: लोकसभा चुनाव से ऐन वक्त पहले दिल्ली में भाजपा का दो दिवसीय अधिवेशन हुआ। बीजेपी का ये बड़ा बैठक पीएम मोदी के भाषण के साथ खत्म हो गया। पीएम मोदी ने कांफ्रेंस में आए देश भर के बीजेपी नेताओं को 400 पार के लक्ष्य में जुट जाने को कहा। वहीं पीएम मोदी कांग्रेस पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। वहीं पीएम ने इस दौरान एक ऐसी बात कह दी जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। पीएम ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि – आएगा तो मोदी ही।
‘दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि….’
पीएम मोदी ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि, आज दुनिया का हर देश भारत से गहरे संबंध बनाने पर जोर दे रहा है।अभी तो चुनाव बाकी हैं, लेकिन मेरे पास जुलाई, अगस्त, सितंबर तक के विभिन्न देशों के निमंत्रण पड़े हैं।इसका अर्थ है कि दुनिया के विभिन्न देश भी बीजेपी की सरकार की वापसी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।दुनिया का हर देश और शक्ति जानती है कि – आएगा तो मोदी ही।
‘अगर मैं अपने घर की ही चिंता करता तो…’
आज विपक्ष के नेता भी NDA सरकार 400 पार के नारे लगा रहे हैं।और NDA को 400 पार कराने के लिए भाजपा को 370 का माइलस्टोन पार करना ही होगा।मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं। अगर मैं अपने घर की ही चिंता करता तो आज करोड़ों गरीबों के घर नहीं बन पाते।मैं आपके बच्चों के भविष्य के लिए जीने वाला व्यक्ति हूं। देश के करोड़ों युवाओं, करोड़ों बहनों-बेटियों, करोड़ों गरीबों का सपना ही मोदी का संकल्प है और इस संकल्प की पूर्ति के लिए ही मैं दिन-रात एक कर रहा हूं।
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेंस भी दिखती है’
हमारी कैबिनेट में रिकॉर्ड संख्या में पूर्वोत्तर के मंत्री हैं।नागालैंड से पहली बार एक महिला राज्यसभा में सांसद बन गई है।हमे गर्व है कि हमने पहली बार त्रिपुरा के व्यक्ति को मंत्री परिषद में स्थान दिया है।पहली बार हमारी सरकार में अरुणाचल प्रदेश को कैबिनेट मिनिस्टर मिला है।एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना हमारी गवर्नेंस भी दिखती है।पहले की सरकारों में नार्थ-ईस्ट को पूरी तरह अनदेखा कर दिया गया था।लेकिन हम वोट और सीटों के लिए काम नहीं करते।हमारे लिए तो देश का हर कोना समृद्ध और विकसित हो, यही हमारा भाव है।
‘500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई….’
जो काम सदियों से लटके थे, हमने उनका समाधान करने का साहस करके दिखाया है।अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करके हमने 5 सदियों का इंतजार खत्म किया है।गुजरात के पावागढ़ में 500 साल बाद धर्म ध्वजा फहराई गई है।7 दशक बाद हमने करतारपुर साहिब राहदारी खोली है।7 दशक के इंतजार के बाद देश को आर्टिकल 370 से मुक्ति मिली है।