Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Bihar Violence: सासाराम और बिहारशरीफ में जारी तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने की आपात बैठक, बिहार में अर्धसैनिक बलों की तैनाती के दिए आदेश


Bihar Violence News: रामनवमी के दिन शुरू हुए बिहार के 2 शहरों में हिंसा अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सासाराम (Sasaram) और नालंदा(Nalanda) के बिहार शरीफ(Bihar Sharif) में हिंसा के बाद से ही धारा 144 लगा दी गई है। इसके बाद भी वहां तनाव बरकरार है। इसी बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से बात की और उनसे प्रदेश की कानून व्यवस्था की जानकारी ली।


मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद ने तुरंत एक्शन लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम और बिहारशरीफ में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती का आदेश दे दिया। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि, बिहार में आज शाम तक केंद्रीय अर्धसैनिक बल भेज दिए जाएंगे। वहीं बिहारशरीफ में अर्धसैनिक बलों की 9 कंपनियां पहले ही पहुंच चुकी है।


नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू
बिहारशरीफ में तनाव को देखते हुए बिहार पुलिस ने अब तक 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। नालंदा के एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है, अब तक 80 से लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि, पूरे नालंदा में धारा 144 लगा दी गई है। वहीं सासाराम में भी 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के मद्देनजर सासाराम नगर में सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया गया है। साथ यहां सभी कोचिंग संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं।वहीं पुलिस लगातार सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की है।


रामनवमी के दिन भड़की थी हिंसा
गौरतलब है कि, रामनवमी पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी थी। दोनों शहरों में सांप्रदायिक हिंसा में कई वाहनों, मकानों और दुकानों में आग के हवाले कर दिया गया था। हिंसा में कई लोग घायल हुए थे। सासाराम में जिला प्रशासन ने फिर से झड़प होने के बाद शुक्रवार दोपहर को निषेधाज्ञा आदेश लागू कर दिया था। यही नहीं गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सासाराम में अपना प्रस्तावित कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया।पुलिस ने सासाराम और बिहारशरीफ में सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में एक्शन लेना भी शुरू कर दिया है।

Sumit Jha
Sumit Jha
Sumit Jha is full time content writer in DK News India, He give his thoughts on politics, viral news, business news and many more topics

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles