Rahul Gandhi Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा शुरू करने वाली है। पिछले साल हुए भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी को लोगों का ख़ूब समर्थन मिला था। यही वजह है की एक बार फिर राहुल गांधी यात्रा पर निकलने वाले हैं। इस बार ये यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई में खत्म होगी। बता दें कि पिछली बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरु हो कर कश्मीर में खत्म हुई थी। वहीं इस बार राहुल अपनी न्याय यात्रा की शुरुआत नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर से करेंगे।
इस दिन होगी यात्रा की शुरुआत
कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही जनसंपर्क की नई कवायत कर रहे हैं। राहुल की यह भारत न्याय यात्रा पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हो कर यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि, यात्रा के दौरान युवाओं, महिलाओं और हासिए पर मौजूद लोगों से बातचीत करने का प्रयास किया जाएगा।
इन स्टेट को कवर करेगी यात्रा
केसी वेणुगोपाल ने आगे बताया कि, भारत न्याय यात्रा 62000 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। मणिपुर से शुरुआत के बाद यह यात्रा नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी जाएगी। सबसे अंत में भारत न्याय यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी जहां 20 मार्च को यात्रा का समापन होगा।