Hardik Pandya Returns to Mumbai Indians: दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग में से एक मानी जाने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक भारत के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने वाले हार्दिक पांड्या इस बार गुजरात टाइटंस के लिए नहीं खेलेंगे। खबर के मुताबिक हार्दिक पांड्या एक बार फिर से मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। हार्दिक पांड्या 2 साल बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को लोग बधाई दे रहे हैं। साथ ही इस खबर पर मुंबई इंडियंस की मालकिन और उद्योगपति नीता अंबानी ने खास अंदाज में वेलकम किया है।
नीता अंबानी ने क्या कहा?
नीता अंबानी ने हार्दिक पांड्या की वापसी पर कहा, हम हार्दिक की घर वापसी से रोमांचित है। यह हमारी मुंबई इंडियन फैमिली के साथ दिल छू लेने वाली वापसी है। मुंबई इंडियंस के युवा टैलेंट से भारतीय टीम के स्टार बनने तक हार्दिक पांड्या ने लंबा सफर तय किया है और हम पंड्या के भविष्य के खेल के लिए लिए उत्साहित हैं।
पहले सीजन में टीम को बनाया चैंपियन
भारत के स्टार बल्लेबाज हार्दिक पांड्या को साल 2022 में गुजरात टाइटंस ने मेगा एक्शन में 15 करोड़ की कीमत देकर खरीदा था। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे थे। गुजरात ने अपने सीजन से ही हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंप दी। वही हार्दिक ने भी अपने टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया। इसके बाद साल 2023 में भी गुजरात की टीम को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाने का मौका मिला। वहीं अब हार्दिक गुजरात का साथ छोड़ एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो गए हैं।
2015 से ही मुम्बई इंडियंस से जुड़े हैं पांड्या
गौरतलव है कि, हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की ओर से 2015 में बात और अनकैप्ड प्लेयर आईपीएल डेब्यु किया था। इसके बाद वह 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे। हार्दिक अब तक अपनी आईपीएल करियर में 127 मुकाबला खेल चुके हैं। इस दौरान 115 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 30.38 की औसत से 2309 रन बनाएं। इसके अलावा 21 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 33.26 की औसत से 53 विकेट अपने नाम की है।



