DK News India

World Hindi Day: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

World Hindi Day: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?World Hindi Day: 10 जनवरी को क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

World Hindi Day 2024: हमारे देश में वैसे तो कई भाषाएं बोली जाती है लेकिन सबसे ज्यादा संख्या हिंदी भाषा बोलने और समझने वाले की है। हिंदी हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बन चुकी है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में हिंदी बोली और समझी जाती है। हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं भारत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। आज पूरे विश्व में विश्व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है आज हम आपको इस रिपोर्ट के जरिए बताएंगे कि क्यों 10 जनवरी को ही विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।


इस वजह से 10 फरवरी को मनाया जाता है हिंदी दिवस
10 फरवरी 1975 को नागपुर में सबसे पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था। इसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। विश्व हिंदी दिवस को औपचारिक रूप से मनाने की घोषणा साल 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी। साल 2006 के बाद इसे हर साल मनाया जाता है। क्योंकि पहला विश्व हिंदी दिवस 10 फरवरी को मनाया गया था। इसलिए हर साल 10 फरवरी को इस दिवस को मनाते हैं। यह उस दिन को चिन्हित करता है जब साल 1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पहली बार हिंदी बोली गई थी।


इस बार इस थीम पर मनाया जा रहा है हिंदी दिवस
हर साल हिंदी दिवस को अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है। इस साल की थीम हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर है। दुनिया भर में करोड़ों की संख्या में लोग हिंदी बोलते हैं और यह दुनिया में बोली जाने वाली पांच प्रमुख भाषाओं में से एक है।


इन देशों में बोली जाती है हिंदी
हिंदी, हिंदुस्तान की पहचान और गौरव दोनों है। यह भारत की राजभाषा है। यह दुनिया भर में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने का सबसे अच्छा माध्यम है। दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप है, जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। भारत के अलावा फिलिपींस, मॉरीशस, फिजी, नेपाल, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद, तिब्बत और पाकिस्तान में भी हिंदी बोली और समझी जाती है। इसके अलावा लगभग 150 देशों में हिंदी बोलने और समझने वाले लोग रहते हैं।

Exit mobile version