DK News India

Weather Update: देश में बदला मौसम का मिजाज़, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश

Weather Update: देश में बदला मौसम का मिजाज़, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिशWeather Update: देश में बदला मौसम का मिजाज़, जानिए कहां-कहां हो सकती है बारिश

Weather Update:देश में एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। जहां देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। वहीं पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। साथ ही दक्षिण के राज्यों में समुद्री तूफान‌ ने तबाही मचा रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का एक नया दौर शुरू होगा। केरल और माही में आज और कल भारी बारिश की संभावना है। शनिवार को तमिलनाडु में अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश हो सकती है।


इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।


दिल्ली में भी बढ़ी ठिठुरन
दिल्ली में शुक्रवार की सुबह ठंड महसूस की गई और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में सुबह शाम कोहरा पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है।


पहाड़ों में ख़ूब हो रही है बर्फबारी
वहीं देश की पहाड़ी राज्यों में जमकर बर्फबारी हो रही है। कश्मीर में बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0 से नीचे 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। जबकि पिछली रात शून्य से नीचे 1.4 डिग्री सेल्सियस था। इसके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बराबरी की वजह से मैदानी इलाके में ठिठुरन बढ़ गई है।


झारखंड में रुक-रुक कर हो रही है बारिश
झारखंड में रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के कारण राज्य के दिन में तापमान में गिरा दर्ज की गई है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि, शुक्रवार के बाद चक्रवात का प्रभाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि, शाम से बारिश की तीव्रता कम हो जाएगी।

Exit mobile version