DK News India

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मार पीट का आरोप, इसी महीने हुई थी शादी, मार पीट का वीडियो आया सामने

Vivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मार पीट का आरोप, इसी महीने हुई थी शादी, मार पीट का वीडियो आया सामनेVivek Bindra News: मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर लगा पत्नी से मार पीट का आरोप, इसी महीने हुई थी शादी, मार पीट का वीडियो आया सामने

Motivational Speaker Vivek Bindra News: देश के जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ़ पत्नी से मार पीट करने का आरोप लगा है। विवेक बिंद्रा की शादी इसी महीने 6 दिसंबर को हुई थी। वहीं एक सप्ताह के बाद ही उनके ऊपर पत्नी से मार पीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया गया। विवेक बिंद्रा की पत्नी यानिका ने 14 दिसंबर को पति विवेक बिंद्रा पर मार पीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर के साथ साथ ही एक बिज़नेस मैन भी है। वो खुद को एक बिज़नेस गुरु मानते हैं।


मार पीट का वीडियो आया सामने
विवेक बिंद्रा के साले वैभव क्वात्रा ने सेक्टर 126के पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। शिकायत में उन्होंने लिखा है कि, उनकी बहन की शादी 6 दिसंबर 2023 को ललित मानगर होटल में विवेक बिंद्रा से हुई है। और वो उनके बहन के साथ मार पीट करता है। वहीं मार पीट का एक वीडियो भी सामने आया है।बता दें कि विवेक बिंद्रा नोएडा के ही एक सोसायटी में रहते हैं।

‘इतना पीटा… कान का पर्दा फट गया’
वहीं विवेक बिंद्रा के साले वैभव ने पुलिस को आगे बताया कि, विवेक अपनी मां प्रभा से किसी बात पर बहसबाजी कर रहे थे। तभी यानिका ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। तो विवेक ने उसे कमरे में बंद कर बुरी तरह से पीटा। विवेक ने यानिका को इतना पीटा कि उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान बन गए। साथ ही उनका कान का पर्दा फट गया। जिसके बाद दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कई दिनों तक इलाज चला।

Exit mobile version