DK News India

UN Award: मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र में सम्मानित, जानिए क्यों मिला अवार्ड

UN Award: मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र में सम्मानित, जानिए क्यों मिला अवार्ड

Major Radhika sen: भारतीय सेना में मेजर राधिका सेन को संयुक्त राष्ट्र ने सम्मानित किया है. उन्हें 2023 के लिए ‘UN मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से नवाजा गया है. ये सम्मान संयुक्त राष्ट्र के पीस मिशन में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वालों को दिया जाता है. बता दें कि राधिका को इस सम्मान से सम्मानित करने पर पुरे देश में खुशी का माहौल है.


इस वजह से दिया गया सम्मान
मेजर राधिका सेन मार्च 2023 से अप्रैल 2024 तक MONUSCO (कॉन्गो) में तैनात थीं. यहां वह इंडियन रैपिडली डिप्लॉयमेंट बटालियन की टीम कमांडर थीं. उन्होंने 20 महिला सैनिकों और 10 पुरुष सैनिकों की टीम को लीड किया था. उनका काम मुख्य रूप से लोगों से बातचीत करना, विस्थापितों की समस्याओं को सुलझाना और कॉन्फ्लिक्ट जोन में महिलाओं और बच्चों की आवाज को बुलंद करना था. उनकी अगुवाई में टीम ने महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, बच्चों की देखभाल, लैंगिक समानता और रोजगार जैसे विषयों पर शैक्षणिक सत्र आयोजित किए थे.


राधिका ने इसे किया डेडिकेट
इस अवॉर्ड को मेजर राधिका सेन ने अपनी टीम खासकर मेजर सौम्या सिंह को डेडिकेट किया. उन्होंने कॉन्गो में सेवा करने के लिए दिए गए अवसर और विश्वास करने लिए भारतीय सेना की सराहना की. इसके अलावा उन्होंने अपने माता-पिता को भी धन्यवाद दिया.

Exit mobile version