DK News India

Tripura CM: त्रिपुरा सीएम का दिखा अलग अंदाज, अस्पताल पहुंच मरीज का किया इलाज, सोशल मीडिया पर खूब हो रही है तारीफ़

20231003 21365420231003 213654

Tripura CM Dr Manik Saha: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ मानिक शाह का एक बार फिर से गजब अंदाज देखने को मिला। सीएम अपने पुराने कार्य स्थल त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में जाकर एक मरीज का इलाज किया। टू व्हीलर की सवारी के समय सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एक एमबीबीएस डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। संयोग से वह डॉक्टर मानिक शाह का स्टूडेंट रहा है।


सीएम ने एक्स पर दी जानकारी
मंगलवार (3 अक्टूबर) को खुद सीएम ने अपने एक अकाउंट पर इसकी तस्वीरें शेयर की। सीएम ने फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, “पुराना ओरल मैक्सिलो फेशियल सर्जन होने के नाते मैं दोबारा अपने कार्य स्थल पर लौटा। दुर्घटनाग्रस्त पेशेंट मेरा स्टूडेंट था और टू व्हीलर ड्राइविंग के समय उसकी दुर्घटना हो गई थी। इलाज सक्सेसफुल रहा है।


सोशल मीडिया पर सीएम की हो रही है तारीफ
जब मुख्यमंत्री मरीज के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनका भव्य स्वागत किया। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्टर साहब ने बताया कि मरीज की हालत के बारे में जानकारी भी ली जाती रहेगी। बता दें की सीएम का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों सोशल मीडिया पर सीएम की जम कर तारीफ़ कर रहे हैं।


वह राज्य के मशहूर सर्जन रह चुके हैं
इससे पहले जनवरी में भी इलेक्शन कैंपेन छोड़ डॉक्टर मानिक शाह अस्पताल पहुंच गए थे और एक 10 वर्षीय लड़के की लोक ओरल लेसन सर्जरी की थी। डॉक्टर माणिक साहा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बनने से पहले त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओरल और मैक्सिलोफेशियल विभाग के प्रमुख थे।वह राज्य के अच्छे सर्जन के रूप में भी मशहूर रहे हैं। विभिन्न मामलों में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर उनसे सलाह लेते रहे हैं।

Exit mobile version