DK News India

Putin on Modi:मोदी के सख्त रूप से कभी आश्चर्यचकित भी होता हूं’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की जम कर तारीफ़ की

Putin on Modi:मोदी के सख्त रूप से कभी आश्चर्यचकित भी होता हूं', रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की जम कर तारीफ़ कीPutin on Modi:मोदी के सख्त रूप से कभी आश्चर्यचकित भी होता हूं', रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी की जम कर तारीफ़ की

Putin Praised PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीख की है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि, भारत या भारत के लोगों के हितों के खिलाफ कार्रवाई या राष्ट्रहित में फैसले के लिए मोदी को डराने धमकाने या मजबूर कर सकने की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता। वैसे मैं यह जानता हूं कि, उन पर ऐसा दबाव है हालांकि हम कभी इस बारे में बात नहीं करते हैं।


‘मोदी के सख्त रूप से कभी आश्चर्यचकित भी होता हूं’
राष्ट्रपति पुतिन ने अपने बयान में आगे कहा कि, मैं बाहर से सिर्फ यह देखता हूं कि क्या हो रहा है? मैं सच कहूं तो भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर मोदी के सख्त रूप से कभी आश्चर्यचकित भी होता हूं। ‘रसिया कॉलिंग फॉरम’ कार्यक्रम में पुतिन ने ऐसे कई सवालों के जवाब दिए और अपनी बात रखी। पुतिन ने कहा कि, रुस व भारत के रिश्ते सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं। खास बात यह है कि, इसकी मुख्य गारंटी पीएम मोदी की नीति है। पीएम मोदी भारत के हित में लगातार फैसला ले रहे हैं।


इससे पहले भी मोदी को कर चुके हैं तारीफ़
इससे पहले पुतिन ने 4 अक्टूबर को भी एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और मेक इन इंडिया के प्रति उनके आग्रह की जमकर तारीख की थी। उन्होंने कहा था कि, नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है। उनके नेतृत्व में भारत विकास के मामले में काफी प्रगति कर रहा है। उनके इस एजेंडे पर काम करना भारत और रूस दोनों के हित से पूरी तरह मेल खाता है।


पांचवी बार राष्ट्रपति बन सकते हैं पुतिन
बता दें कि, रूस में मार्च के महीने में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए तारीख का ऐलान हो गया है। अब रूस में 17 मार्च 2024 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होगा। माना जा रहा है कि पुतिन पांचवीं बार इस पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वैसे पुतिन के सामने विपक्ष बेहद कमजोर है। हालांकि फिर भी रुस और यूक्रेन जंग के मद्देनजर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Exit mobile version