DK News India

Sima Haider: फिल्मों के बाद अब सीमा हैदर को मिला लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर, जानिए कौन सी पार्टी की होगी उम्मीदवार

IMG 20230801 225302IMG 20230801 225302

Sima Haider News: पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में आई सीमा हैदर को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। पिछले दिनों सीमा हैदर को फिल्मों में एक्टिंग करने का ऑफर मिला था। अब सीमा हैदर को एक और बड़ी ऑफर मिली है, जिसकी चर्चा अब खूब हो रही है। बता दें कि, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(RPI) ने उन्हें अपने सिंबल पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दे दिया है।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता किशोर मासूम ने कहा कि, अगर सीमा हैदर निर्दोष पाई जाती है। अगर उसके जासूस होने का कोई सबूत नहीं मिलता है, उन्हें अगर भारत की नागरिकता मिलती है तो ऐसी स्थिति में उसको रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश महिला विंग का अध्यक्ष बना सकती है।
‘इटली से आई सोनिया गांधी……’
बता दें कि किशोर मासूम मूल रूप से ज़ेवर के दयानतपुर के रहने वाले हैं।  जो जोकि सीमा के पति सचिन के गांव रबूपुरा के पास स्थित है। वह फिलहाल केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले की पार्टी आरपीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। किशोर मासूम ने कहा कि, अगर इटली से आई सोनिया गांधी भारत में राजनीति कर सकती है और प्रधानमंत्री पद की भी दावेदार हो सकती है तो ऐसी स्थिति में पाकिस्तान की सीमा हैदर को भारत की नागरिकता मिलने पर राजनीति में क्यों नहीं आ सकती?
‘सीमा हैदर एक बहुत ही अच्छी……’
किशोर मासूम का कहना है कि, अगर सीमा को नागरिकता मिलती है तो  पार्टी के चुनाव चिन्ह पर उसे चुनाव भी लड़ाया जा सकता है। सीमा हैदर एक बहुत ही अच्छी वक्ता है और उनको राजनीति में आकर अपना किस्मत आजमानी चाहिए। बता दें कि, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया फिलहाल बीजेपी की सहयोगी है और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले मोदी सरकार में लगातार दूसरी बार केंद्रीय राज्य मंत्री है।

Exit mobile version