DK News India

Shukhvinder Singh Sukhu Corona Positive: हिमचाल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हुए कोरोना पॉजिटिव

20221219 134135

Himachal Pradesh New CM Shukhvinder Singh Sukhu Corona Positive: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोरोना हो गया है। रविवार देर शाम रिपोर्ट आई, जिसमें वह करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुकू दिल्ली में है और सोमवार को उन्हें शिमला लौटना है। लेकिन अब वह 3 दिन तक हिमाचल सदन में क्वारंटीन रहेंगे। माना जा रहा है कि अब हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट विस्तार में देरी हो सकती है।


प्रधानमंत्री से करनी थी मुलाकात
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को मुलाकात करनी थी, इसलिए 18 दिसंबर को उनका सैंपल लिया गया था। और फिर देर शाम उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें ओ पॉजिटिव निकले। अब वह पीएम मोदी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। इससे पहले 16 दिसंबर को सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के 40 विधायकों समेत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे।

वही सीएम सुक्खू के कोरोना पॉजिटिव को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सोमवार को दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम सुक्खू का दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। सीएम में लक्षण नहीं है और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।


पार्टी में कोई अंदरूनी कलह नहीं
हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की भीतर कोई भी अंदरूनी कलह नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी के भीतर खींचतान सिर्फ सीएम पद को लेकर थी, क्योंकि तीन चार दावेदार थे। इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य में कांग्रेस का कोई भी विधायक बीजेपी में नहीं जाएगा। हमारी सरकार लोगों के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। और पहली कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी योजना को बहाल करने के वादे को पूरा करेगी।

Exit mobile version