DK News India

Sharaddha Murder Case: आफताब के घर से मिले कई धारदार हथियार, इसी से श्रद्धा के शरीर का किया था टुकड़ा-टुकड़ा

9946756663a20ece515a22591fe5c0ca1668564302551583 original 19946756663a20ece515a22591fe5c0ca1668564302551583 original 1


Sharaddha Murder Case: श्रद्धा क्या कांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया है कि, श्रद्धा के शरीर के टुकड़े टुकड़े करने के लिए उसने कई हथियारों का इस्तेमाल किया। पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं। जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है।


पुलिस सूत्रों ने कहा कि फ्लैट से कई चाकू बरामद हुए थे। यह चाकू बेहद धारदार हैं जिनकी लंबाई करीब 5 से 6 इंच है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है।फॉरेंसिक टीम ही बता पाएगी क्या  अफताब ने चाकू का इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया था। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आज आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हुआ।


जानिए क्या है मामला
अफताब पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर को दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराए के फ्लैट से श्रद्धा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कहा था कि, अफताब ने अपने श्रद्धा की गला घोट कर हत्या की और उसके शरीर के करीब 35 टुकड़े किए। जिसे उसने घर में फ्रीज में लगभग 3 सप्ताह तक रखा। फिर उन्हें शहर के विभिन्न इलाकों में कई दिनों तक फेंकता रहा।


पुलिस ने कल भी कई खुलासे किए थें
श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार को खुलासा हुआ। श्रद्धा ने महाराष्ट्र के तूलिंज पुलिस थाने में नवंबर 2020 को शिकायत में आरोप लगाया था कि, आपका पूनावाला उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करता है। श्रद्धा ने यह भी कहा था आफताब मेरा गला घोट कर मारने की कोशिश की। मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार डालेगा। मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा और कहीं फेंक देगा। वह पिछले 6 महीने से मेरे साथ मारपीट कर रहा है लेकिन मुझसे में पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि उसने मुझे मारने की धमकी दी थी।


श्रद्धा मर्डर केस में दिन प्रतिदिन कई बड़े खुलासे हो रहे हैं आज दिल्ली पुलिस श्रद्धा के मोबाइल को खोजने मुंबई के भायंदर इलाके में पहुंची थी। जहां पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

Exit mobile version