DK News India

SBI: भारतीय स्टेट बैंक ने एमएस धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, जानिए यहां पर वो क्या भूमिका निभाएंगे

SBI: भारतीय स्टेट बैंक ने एमएस धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, जानिए यहां पर वो क्या भूमिका निभाएंगेSBI: भारतीय स्टेट बैंक ने एमएस धोनी को बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर, जानिए यहां पर वो क्या भूमिका निभाएंगे

SBI Brand Ambassador MS Dhoni: भारतीय स्टेट बैंक ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। देश की सबसे बड़ी पब्लिक सेक्टर की बैंक ने रविवार को महेंद्र सिंह धोनी को एंबेसडर बनाने जाने का ऐलान किया। एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एस धोनी मार्केटिंग और ऐड की भूमिका निभाएंगे।


एसबीआई के अध्यक्ष ने क्या कहा?
एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा कि, हमें एमएस धोनी को एसबीआई के ब्रांड एंबेसडर के रूप में शामिल करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि, धोनी का एसबीआई के साथ जुड़ना हमारे ब्रांड को एक नया अवतार देगा। यह फैसला साझेदारी, हमारा लक्ष्य विश्वास, अखंडता और अटूट समर्पण के साथ राष्ट्र और अपने ग्राहकों की सेवा करने की प्रतिबद्धता को मजबूती देना है।

इस वजह से बनाया गया एंबेसडर
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, भले ही कितनी तनाव स्थिति क्यों ना हो, ऐसे समय भी संयम बनाए रखने की महेंद्र सिंह धोनी की उल्लेखनीय क्षमता के साथ ही उनकी स्पष्ट सोच और दबाव की स्थिति में फटाफट सही निर्णय लेने की क्षमता भारतीय स्टेट बैंक के साथ होगी। इन सभी क्षमताओं को देखते हुए ही देश भर में अपने ग्राहकों और हिट धारकों से जुड़ने के लिए एसबीआई ने ब्रांड एंबेसडर के तौर पर एस धोनी को एक आदर्श विकल्प माना है।

Exit mobile version