DK News India

Russia-Ukraine War: साल भर से ज्यादा समय से चले आ रहे रूस-यूक्रेन युद्ध को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दिया रोकने के आदेश, जानिए पूरा माजरा

20230106 04033620230106 040336


Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर 2 दिनों तक सीजफायर का आदेश दिया है। यानी 6 जनवरी और 7 जनवरी को युद्ध विराम रहेगा।


न्यूज़ एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक यह निर्णय ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को देखते हुए लिया गया है। पुतिन ने यह फैसला आध्यात्मिक गुरु Patriarch Kirill के अनुरोध पर लिया है। यह संघर्षविराम 6 जनवरी की दोपहर से लेकर 7 जनवरी की मध्यरात्रि तक यूक्रेन में 36 घंटे तक रहेगा। वहीं इसे यूक्रेन ने पाखंड बताया है कहा है कि यह सिर्फ हीप्पोक्रेसी है।


यूक्रेन ने ट्वीट कर दिया जवाब
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के एडवाइजर Mykhailo Podolyak ने ट्वीट कर लिखा, “पहले तो यूक्रेन ने किसी विदेशी जमीन पर हमला नहीं किया और ना ही नागरिकों को मारा। हमारी सेना ने सिर्फ आर्मी के जवानों को मारा है। रूस को पहले हमारी कब्जा की हुई जमीन छोड़नी चाहिए। यह हिप्पोक्रेसी अपने पास ही रखिए।


1 साल से अधिक समय से चल रहा है युद्ध
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि आध्यात्मिक गुरु Patriarch Kirill के अनुरोध के बाद रक्षा मंत्री को सीजफायर को लेकर आदेश दे दिया गया है। बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1 साल से युद्ध चल रहा है। इस लड़ाई में अमेरिका ब्रिटेन फ्रांस समेत कई देशों ने यूक्रेन का खुला समर्थन किया। वहीं पुतिन इन देशों के अलायंस के विरोध में लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। हालांकि ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को देखते हुए उन्होंने 2 दिनों के लिए सीजफायर का उल्लंघन है।

Exit mobile version