DK News India

RBI: क्या 500 रूपए के नोट भी वापस लेगी सरकार, जानिए इस सवाल पर RBI गवर्नर ने क्या कहा?

IMG 20230608 214814IMG 20230608 214814


RBI: पिछले महीने जब अचानक 2000 के नोटों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वापस लेने का फैसला लिया। जिसके बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि क्या आरबीआई 2000 के नोटों की तरह ₹500 के नोट को भी वापस ले लेगी? इस बात की चर्चा सोशल मीडिया से लोग लेकर गांव मोहल्ले में खूब हो रही है। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि सरकार कहीं एक दिन अचानक यह ना कह दे कि अब ₹500 के नोट भी प्रचलन में नहीं रहेंगे। इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए आरबीआई के गवर्नर शक्ति कान्त दास ने सफाई पेश की है।


जानिए RBI गवर्नर ने क्या कहा
आरबीआई की मॉनिटरिंग पॉलिसी कमेटी के बैठक के बाद आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि, क्या ₹500 के नोट को वापस लिया जा सकता है? इस सवाल के जवाब में आरबीआई गवर्नर ने कहा कि मेरे पास इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और आरबीआई का अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। उन्होंने इस बारे में आम लोगों की अटकले ना लगाने की अपील की है। उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि, ना तो उन्हें इसकी जानकारी है और ना ही ऐसे विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।


2016 में नोटबंदी के बाद जारी किए गए थे 2000 के नोट
8 मई 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और ₹1000 के पुराने नोटों को वापस लेते हुए नोटबंदी का ऐलान किया था। उसके बाद बैंकिंग सिस्टम में तेजी के साथ नगदी डालने के लिए आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में ₹2000 और नए ₹500 के नोट को डाला था। वैसे 2018 के बाद से ही ₹2000 के नोटों की छपाई बंद हो चुकी थी। लेकिन सरकार 19 मई को ₹2000 की करेंसी नोट वापस लेने का फैसला ले लिया। जिसकी लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थी।


50 फ़ीसदी 2000 के नोट वापस आ चुके हैं
आरबीआई गवर्नर ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक बैंकिंग सिस्टम में 3.62 लाख करोड़ रुपए के ₹2000 के नोट सरकुलेशन में थे। लेकिन महज 16 दिनों में 1.80 लाख करोड़ रूपए यानी 50 फ़ीसदी के करीब ₹2000 के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।


आरबीआई गवर्नर ने बताया कि, उम्मीद के मुताबिक पचासी फीसदी ₹2000 के नोट्स सीधे बैंक अकाउंट में डिपाजिट किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंकों में ₹2000 के नोट जमा करने के लिए कोई होर या घबराहट भी नहीं दिख रही है। उन्होंने आगे कहा कि लोगों के पास 4 महीने का समय है लोग आराम से बैंक में जाकर नोट डिपॉजिट या एक्सचेंज करा सकते हैं।

Exit mobile version