DK News India

Republic Day: 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में भारत, कर्तव्य पथ पर ऐसा पहली बार हुआ…

Republic Day: 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में भारत, कर्तव्य पथ पर ऐसा पहली बार हुआ…Republic Day: 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में भारत, कर्तव्य पथ पर ऐसा पहली बार हुआ…

Republic Day 2024: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। हर साल की भांति इस साल भी मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कर्तव्य पथ पर हुआ।इस बार का समारोह कई मायनों में अहम माना जा रहा है।इस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे।वहीं इस रिपोर्ट के जरिए हम जानेंगे इस बार कार्यक्रम पिछले कितना अलग है।

गणतंत्र दिवस पर ऐसा पहली बार हुआ…u

  1. इस बार परेड की शुरुआत 100 महिला कलाकारों द्वारा पारंपरिक वाद्य यंत्र के वाचन के साथ हुआ। इससे पहले हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है।
  2. अग्निवीरों और नियमित रंगरूटों वाली सभी महिला त्रि-सेवाओं की टुकड़ी पर कर्तव्य पथ पर मार्च करती दिखीं, यह पहली बार है कि तीनों सेनाओं की महिला सैनिकों की टुकड़ी कर्तव्य पथ पर मार्च कर रही है
  3. गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुई BSF महिला ब्रास बैंड और सीमा सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी ‘नारी शक्ति’
  4. गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर पहली बार शामिल हुई सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा की एक पूर्ण महिला टुकड़ी, जिसका नेतृत्व मेजर सृष्टि खुल्लर ने किया, जिसमें आर्मी डेंटल कोर से कैप्टन अंबा सामंत, भारतीय नौसेना से सर्जन लेफ्टिनेंट कंचना, फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिव्या प्रिया शामिल थीं
Exit mobile version