DK News India

Ram Mandir News: राम मंदिर के गर्भगृह में 24 जनवरी 2022 को नहीं होगी प्राण प्रतिष्ठा, यूपी सरकार के मंत्री ने किया था ट्वीट, जानिए क्या है मामला

IMG 20230428 225034IMG 20230428 225034


Ram Mandir News: उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 22 जनवरी 2024 को रामलला के गर्भ ग्रह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अब इस मामले में एक नई जानकारी सामने आई है।अयोध्या राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इसे महज अपवाह बता दिया। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि 5 जनवरी 2024 की तारीख एक अपवाह है। ये जनता को भ्रमित करने का प्रयास है।


हाल ही में ट्रस्ट की हुई थी बैठक
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा था, ’22 जनवरी को गर्भगृह में होगी रामलीला की प्राण प्रतिष्ठा, जय श्री राम’ बता दें कि, हाल ही में राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक अयोध्या में हुई थी। यह बैठक श्री राम जन्मभूमि परिसर में हुई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के अलावा निर्माण कार्य में लगे इंजीनियर भी मौजूद रहे। मंदिर निर्माण की प्रगति और भगवान रामलला की मूर्ति को लेकर बैठक में चर्चा हुई।


छत ढलाई का चल रहा है कार्य
अगर राम मंदिर की अब तक की टाइमलाइन की बात करें तो 9 नवंबर 2019 को राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। इसके बाद 5 फरवरी 2020 को ट्रस्ट का गठन हुआ और फिर 25 मार्च 2020 को रामलला का अस्थाई मंदिर में शिफ्ट किया गया। 5 अगस्त 2020 को भूमि पूजन हुआ और 1 जून 2022 को शुरू हुआ। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से राम मंदिर निर्माण कार्य की तस्वीर शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था कि श्री राम लला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिखाई दे रहा है। मंदिर निर्माण कार्य में अब छत की ढलाई का कार्य शुरू हो गया है।

Exit mobile version