DK News India

राजस्थान: आदिवासी समाज के युवक को हैंडपंप छूने की सजा मिली मौत, कहानी सुन कर दहल जाएगा दिल

images 2022 11 08T211607.734images 2022 11 08T211607.734

राजस्थान: कहने को हम आज 21वीं सदी में जी रहे हैं लेकिन कुछ जगहों पर सोच आज भी वैसे ही है। कहने को हम समान अधिकार की बात करते हैं लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही होती है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्यों कि राजस्थान के जोधपुर से एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिसको जानने के बाद आप भी ऐसा कहने को मजबूर हो जाएंगे। दरअसल जोधपुर में पानी को लेकर हुए विवाद में कुछ युवकों ने दिवासी व्यक्ति की हत्या कर दी। इस घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को  हिरासत में लिया है, वहीं अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर की घटना

आपको बता दें कि ये वारदात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर के सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में हुई है। जानकारी के मुताबिक जोधपुर सूरसागर थाना क्षेत्र स्थित भोमिया जी की घाटी में पानी के विवाद में कुछ युवकों ने 46 साल के किशनलाल भील को बुरी तरह पीट दिया। इसके बाद आरोपियों ने घायल किशनलाल को अस्पताल में ले जाने से भी रोका। किशनलाल के परिजन ने घटना की सूचना पुलिस को  दी। राद को पुलिस पहुंची, तब जाकर कहीं किशनलाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने सुबह दम तोड़ दिया

हैंडपंप से पानी भरने की तालीबानी सजा

मृतक के भाई अशोक भील का कहना है कि भोमिया जी की घाटी सूरज बेरा के पास हैंडपंप है, उस पर मोटर लगी  हुई है। इस मोटर पर शकील, नासिर और बबलू नाम के दबंगों ने कब्जा कर रखा है अशोक ने आरोप लगाया कि ये लोग किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को पानी नहीं  भरने देते हैं। अगर कोई कोशिश करता है तो उसके पाइप काट देते हैं। हम लोग लंबे समय से रात को ही वहां पानी भर रहे हैँ। अशोक के मुताबिक रविवार की रात किशनलाल पाइप लेने गया तो जाति सूचक गालिया देकर भगा दिया। इसके बाद घर पर आकर हमला कर दिया। आरोपियों ने किशनलाल और उसके बेटे के साथ मारपीट की।

अशोक ने बताया कि आरोपियों ने भाई को बहुत मारा पीटा। हम उसे अस्पताल ले जाने लगे तो भी नहीं ले जाने दिया। जब पुलिस आई तब जाकर अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हॉस्पिटल के सामने भील समाज के लोगों का प्रदर्शन

वहीं अब मथुरदास माथुर हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर भील समाज के लोग इकट्ठा हो गए हैं। किशनलाल के पोस्टमार्टम को लेकर लगातार गतिरोध बना हुआ है। घटना के बाद भील समाज के लोग मोर्चरी के सामने इस बात की मांग को लेकर बैठे हुए हैं कि बाकी आरोपियों को जल्द अरेस्त किया जाए। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरु नहीं हो सकी है।

Exit mobile version