DK News India

Rajasthan Politics: एक साथ हंसते मुस्कुराते दिखे अशोक गहलोत और सचिन पायलट

20221129 23371520221129 233715


Ashok Gehlot vs Sachin Pilot: राजस्थान कांग्रेस में चली आ रही सियासी संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश होने से पहले ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सब कुछ नॉर्मल होता हुआ नजर आ रहा है। आज दोनों नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा समन्वय समिति की बैठक के बाद एक साथ मुस्कुराते हुए नजर आए। इन दोनों नेताओं को कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आपस में मिलवाया। इस तस्वीर को देखने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लग रहा है कि 2018 से चली आ रही आपसी मनमुटाव दूर हो गया है। गहलोत ने कुछ दिनों पहले सचिन पायलट को गद्दार बताया था। इसके अलावा भी उनके ऊपर कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद सचिन पायलट ने भी उन सभी आरोपों का करारा जवाब दिया था। लेकिन कुछ ही दिनों के अंदर दोनों नेताओं की यह हंसती हुई तस्वीर देखकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ गया है।


इस बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें अशोक गहलोत, सचिन पायलट समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि हम दोनों सम्मानित नेता हैं। उन्होंने बोला कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट कांग्रेस की संपत्ति है, तो हम हैं।


क्या कहा अशोक गहलोत


मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिस रूप में यात्रा को लेकर चल पड़े हैं इससे पूरे देश के अंदर एक नई आशा की किरण जगी है आने वाले दिनों में यात्रा को समाप्त हो जाएगी लेकिन देश के अंदर जो तनाव और हिंसा का माहौल है और चुनौती है इसे लेकर जो मुद्दा राहुल गांधी ने पकड़ा उसे पूरे देश ने स्वीकार किया है।

अब राजस्थान पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा
अशोक गहलोत ने कहा कि, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गुजरात में जिस प्रकार घूम रहे हैं। इस प्रकार से यात्राएं वहां क्यों हो रही है। आप समझ सकते हैं कि, इतने घबराए हुए और बौखलाए हुए हैं।क्योंकि राहुल गांधी की यात्रा का संदेश इतना शानदार है देश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है, हिंसा हो रही है। राजस्थान में भारत जोड़ों यात्रा बहुत शानदार निकलेगी।


इस पीसी में कांग्रेस के महासचिव-संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि,हमने एक साथ हैं। इधर अशोक जी और सचिन पायलट जी ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एक है। राहुल गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही पार्टी के लिए संपत्ति हैं।


गहलोत और पायलट के बीच वर्षो से चली आ रही है विवाद
गौरतलब है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बयानबाजी बीते गुरुवार को शुरू हुई थी। पहले सीएम ने सचिन पायलट पर हमला बोलते हुए उन्हें गद्दार करार दिया था। उन्होंने कहा था कि, सचिन पायलट ने गद्दारी की है। पार्टी से धोखा किया है उन मुख्यमंत्री नहीं बना सकते वह गद्दार हैं।
Exit mobile version