DK News India

Rajasthan New CM: भजन लाल शर्मा ने शपथ लेते ही अपने नाम कर लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rajasthan New CM: भजन लाल शर्मा ने शपथ लेते ही अपने नाम कर लिया ये बड़ा रिकॉर्डRajasthan New CM: भजन लाल शर्मा ने शपथ लेते ही अपने नाम कर लिया ये बड़ा रिकॉर्ड

Rajasthan New CM Bhajan Lal Sharma:राजस्थान में बीजेपी को इस बार प्रचंड बहुमत मिला।‌इसके बाद भी उसे मुख्यमंत्री चुनने में एक सप्ताह से ज्यादा का वक्त लग गया। मुख्यमंत्री की रेस में कई बड़े नेताओं का नाम चल रहा था लेकिन बीजेपी आला कमान ने अचानक से गुमनाम चेहरा को विधायक दल का नेता के रूप में तय कर दिया। बीजेपी ने पहली बार चुनकर आए भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त कर दिया। भजनलाल शर्मा ने आज प्रदेश के 26 में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ भी ले ली है। इसके साथ ही भजन लाल शर्मा ने अपने नाम कई रिकॉर्ड कम कर ली है।


शपथ लेते ही बन गया रिकॉर्ड
भजन शर्मा की सीएम पद की शपथ लेते ही एक रिकॉर्ड बन गया। वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं जो पहली बार में विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बन गए। उनसे पहले के सभी मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले कई बार के विधायक और सांसद रह चुके हैं। वहीं 35 साल बाद यह मौका है जब किसी ब्राह्मण को राजस्थान का सीएम बनाया गया है।इसके साथ ही भजनलाल शर्मा प्रदेश में बीजेपी के तीसरे ऐसे नेता हैं जो प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले भैरो सिंह शेखावत, वसुंधरा राजे भाजपा से राजस्थान के सीएम रहे हैं। बता दें कि, भजन लाल शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता है। अब तक वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री के रूप में काम रह कर रहे थे।


कई बड़े नेताओं को पछाड़ते हुए बने हैं सीएम
विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सीएम पद के लिए कई बड़े नेताओं का नाम चल रहा था। इस रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, बालक नाथ योगी और राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का नाम चल रहा था। किसी को अनुमान भी नहीं था कि भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया जा सकता है। 12 दिसंबर को जो वसुंधरा राजे ने पर्ची खोली और भजन लाल के नाम का ऐलान किया तो हर कोई हैरान था।

Exit mobile version