DK News India

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव से पहले वसुंधरा राजे को बीजेपी ने दिया बड़ा झटका, चुनाव प्रबंधन समिती से दिखाया बाहर का रास्ता

F3uZ y1XMAEtOvUF3uZ y1XMAEtOvU

Rajasthan Election: इस साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को एक बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने गुरुवार को आगामी चुनाव को लेकर संकल्प पत्र समिति का गठन किया। इस समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को चेयरमैन बनाया गया। वहीं पार्टी ने चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया। इसमें भी वसुंधरा का नाम शामिल नहीं है। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि बीजेपी इस बार वसुंधरा राज्य को पूरी तरह बाहर करने के मूड में दिखाई दे रही है। 

इन लोगों को किया गया शामिल

प्रदेश संकल्प पत्र समिति में अल्का गुर्जर, राव राजेंद्र सिंह सुभाष, महरिया राखी राठौड़, सुशील कटारा, हिमांशु शर्मा, रतन गागरिया, राम गोपाल सुतार को रखा गया है।

वहीं पार्टी ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का भी गठन किया। इसके संयोजक पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया को बनाया गया। इसमें पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री ओंकार सिंह लखावत, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, पूर्व सूचना आयुक्त सीएम मीणा और कन्हैया लाल को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

‘सभी वर्गों का रखा गया ख्याल

इस ऐलान के बाद बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी के संकल्प पत्र में सभी वर्गों का खासा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि, संकल्प पत्र समिति में अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे।

परिवर्तन यात्राएं निकालेगी भाजपा

बता दें कि, राजस्थान विधानसभा चुनाव में अभी कुछ समय है। लेकिन बीजेपी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। चुनाव प्रबंधन संकल्प पत्र समितियां के गठन के बाद अब सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश में परिवर्तन यात्राएं निकालने की तैयारी में बीजेपी लग गई है। इस परिवर्तन यात्रा में चार यात्राएं अलग-अलग निकलेगी। इस यात्रा में वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। सभी नेताओं को चुनाव की अहम जिम्मेदारियां सौंप जाएगी। 

Exit mobile version