DK News India

Raha Kapoor: रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, देखें Video

Raha Kapoor: रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, देखें VideoRaha Kapoor: रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, देखें Video

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Revealed Raha Face: बॉलीवुड की स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने फैंस को क्रिसमस पर ऐसा गिफ्ट दे दिया है जिसकी लोग कल्पना नहीं कर रहे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस क्रिसमस पर अपने फैंस को अपनी बेटी का दीदार कराया है। कपल ने अपनी एक साल की बेटी का चेहरा मीडिया के सामने पहली बार दिखाया है। अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा की पहली झलक इंटरनेट पर धूम मचा दी है। नीली आंखों वाली राह अपने माता-पिता के साथ क्रिसमिस लंच पर परफेक्ट क्रिसमस ड्रेस पहने नजर आईं।


राहा’ की पैपराजी से पहली मुलाकात
राहा को पिंक और वाइट कलर की फ्रॉक पहने हुए देखा गया। साथ ही राहा कपूर ने रेड कलर के वेलवेट शूज पहनी थी।जैसे ही रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी को पैपराजी के सामने लेकर आई तो सब ने उनका फोटो और वीडियो बनाने लगे। हालांकि, रणबीर ने पैपराजी को समझाया कि शांत रहो, नहीं तो राहा डरने लगेगी। लंच के लिए रणवीर ब्लैक शर्ट और जैकेट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखे। वहीं आलिया को ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए देखा गया। जिस पर रेड कलर के फूल छपे हुए थे।


1 साल की हो गई है ‘राहा’
बता दें कि आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में रणबीर कपूर संग शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल के घर 6 नवंबर को नन्ही परी का जन्म हुआ था। आलिया और रणबीर ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा। बता दें कि राहा एक साल की हो चुकी है। बीते महीने कपूर खानदान में राहा का धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। बता दें कि दोनों के फैंस कब से दोनों से राहा का चेहरा रिवील करने की मांग कर रहे थे। वहीं लंबे इंतजार के बाद स्टार कपल ने अपने बच्चे का चेहरा रिवील कर दिया है।

Exit mobile version