DK News India

Putin-Modi Talk: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन G20 सम्मेलन में नहीं आयेंगे भारत, पीएम मोदी को फोन कर नहीं आने की बताई वजह

IMG 20230828 213121IMG 20230828 213121

Russian PM-PM Modi Talk: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin)ने सोमवार को पीएम मोदी(PM Modi)से टेलीफोन के जरिए बातचीत की। इस दौरान उन्होंने G20 सम्मेलन पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने हाल में हुए ब्रिक्स (BRICS) के विस्तार सहित साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में हुए समझौता के महत्व पर भी चर्चा की।
पीएमओ ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं का इरादा बड़े पैमानों पर ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने, लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे का विस्तार करने का है। साथ ही दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग विकसित करने के इरादे की पुष्टि की है।


पुतिन नहीं आएंगे भारत
पीएमओ ने बताया कि, राष्ट्रपति पुतिन ने 9 और 10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की और बताया कि रूस की प्रतिनिधित्व रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव करेंगे। रूस के फैसले पर सहमति व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत सभी पहलुओं को रूस के लगातार समर्थन के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद दिया।


ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं गए थे पुतिन
बता दें कि, पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा था कि, पुतिन जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए व्यक्तिगत तौर पर नई दिल्ली नहीं जाएंगे। इससे पहले पुतिन साउथ अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में भी नहीं गए थे। उनकी जगह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल हुए थे।

Exit mobile version