DK News India

PM Modi in Vienna: ऑस्ट्रिया में वंदे मातरम् के धुन के साथ पीएम मोदी का स्वागत, इतने साल बाद कोई भारतीय पीएम ऑस्ट्रिया के दौरे पर गए

PM Modi in ViennaPM Modi in Vienna

PM Modi in Austria: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद ऑस्ट्रिया के दौरे पर हैं। इस दौरान अस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। अस्ट्रिया में रह रहे भारतीय सहित स्थानीय लोगों ने भी पीएम मोदी का अभिनंदन किया। वहीं ऑस्ट्रिया के स्थानीय कलाकारों ने अपने जीवंत संगीत और संस्कृति में भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ की धुन बजाई। इस दौरान पीएम मोदी सावधान की मुद्रा में खड़े होकर वंदे मातरम् गाया।

4 दशक बाद कोई भारतीय पीएम ऑस्ट्रिया गए

दरअसल, पिछ्ले 4 दशक में ये पहला मौका है जब कोई भारतीय पीएम ऑस्ट्रिया का दौरा किया है। 41साल पहले इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री के तौर पर ऑस्ट्रिया गए थे। वहीं अब पीएम मोदी ऑस्ट्रिया पहुंच कर इतिहास बना दिया। पीएम मोदी का ये दौरा काफी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान कई महत्त्वपूर्ण डील होगी।

Exit mobile version