DK News India

Parliament Session: जब संसद में हुई पंचायत वाले प्रधान जी की चर्चा, जानिए क्या है पूरा मामला?

Panchayat Web Series in Parliament: पंचायत वेब सीरीज की चर्चा अब तो पार्लियामेंट तक पहुंच चुकी।कल राज्यसभा में इसकी चर्चा हुई। RJD के सांसद मनोज झा जी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान उदाहरण के तौर पर पंचायत वेब सीरीज के प्रधान की चर्चा की। मनोज झा ने इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया और ईवीएम मुद्दे का जिक्र करते हुए फुलेरा के प्रधान की चर्चा की। जिस पर सदन में मौजूद अन्य सदस्य हसने लगे। और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Panchayat Pradhan Ji


जानिए मनोज झा ने क्या कहा?
आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में इलेक्शन कमीशन पर बोलते हुए कहा कि, “इलेक्शन कमीशन के क्रेडिबिलिटी पर एक सर्वे हुआ, बस 28% लोगों का भरोसा इलेक्शन कमीशन पर है। इससे ज्यादा भरोसा तो पंचायत वेब सीरीज के फुलेरा ग्राम प्रधान का है”। अब ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग एक दूसरे को ये क्लिप शेयर कर रहे हैं।


कुछ दिन पहले रीलीज हुई थी पंचायत का तीसरा सीजन
दरअसल, कुछ दिन पहले एक वेब सीरीज आई थी। जिसका नाम पंचायत है। पंचायत वेब सीरीज लोगों को खूब पसंद आई। इस वेब सीरीज में ग्रामीण जीवन और गांव में होने वाले राजनीति को दिखाया है। पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन आया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।

Exit mobile version