DK News India

OMG News: मगरमच्छ के पेट में घुस गया शख्स, फिर हाथ बाहर निकाल कर लोगों से मांगने लगा मदद

IMG 20230401 193740IMG 20230401 193740


Ajab Gajab News: मगरमच्छ कितना खूंखार और खतरनाक शिकारी होता है ये कौन नहीं जानता। सोशल मीडिया पर ऐसे न जाने कितने ही वीडियोज देखने को मिल जाते हैं। जिसमें मगरमच्छ ना सिर्फ इंसान बल्कि बड़े बड़े खूंखार जानवरों को भी अपना शिकार आसानी से बनाता दिख जाता है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक शख्स पूरा का पूरा मगरमच्छ के बदन में समा गया है। फिर भी वह जिंदा बचा हुआ है। जिसे सोशल मीडिया पर देखते ही लोग सिर पकरने को मजबूर हो गए। लोग समझने की कोशिश करने लगे कि आखिर शख्स को यह पागलपंती क्यों और कैसे सूझी?


मगरमच्छ के पेट में घुस गया शख्स
इंस्टाग्राम अकाउंट earth_animals_pix पर शेयर एक वीडियो में मगरमच्छ के पेट में घुसे शख्स को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो में एक शख्स मगरमच्छ के मुंह से हाथ बाहर निकाल कर मदद मांगता दिखाई दिया। यह अजीबो गरीब वीडियो को अभी तक लाखों से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
वायरल वीडियो में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दे रहा है। जिसके मुंह के रास्ते अचानक एक जीवित इंसान का हाथ बाहर निकलते दिखाई देता है। मुंह से बाहर निकले हाथ में रहती है एक केन, और वही मगरमच्छ का पूंछ पकड़कर भी शख्स बैठा दिखाई देता है।मुंह से हाथ बाहर निकाल कर शख्स मदद की गुहार लगा रहा था वहीं बाहर खड़ा एक सख्स उसका हाथ पकड़कर उसे मगरमच्छ के मुंह से बाहर खींचता दिखाई देता है। इतना देखते ही यूजर्स हैरान हो गए और समझ नहीं पा रहा था कि आखिर एक शख्स मगरमच्छ के पेट में जिंदा कैसे हैं। तभी कुछ ऐसा पता चला जिसमें सभी को और ज्यादा हैरान कर दिया।


इस वीडियो को देखने के बाद सच्चाई कुछ और ही निकली
इस वीडियो को देखकर लोग सिर पकड़ रहे थे। साथ ही शख्स को बेवकूफ और मगरमच्छ को कमजोर समझने लगे। उस वीडियो की सचाई असल में कुछ और ही निकली। वीडियो पर फोकस कर देखने वाले लोग, जिसे अब तक असली समझ रहे थे। असल में मगरमच्छ एक रोबोट निकला। जिसमें एक यूजर ने लिखा कि हमें वीडियो देखने के पहले कैप्शन पढ़ लेना चाहिए। जिसमें लिखा था ‘रोबोट क्रोकोडाइल’ कुल मिलाकर वीडियो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा और उसे 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया।

Exit mobile version