DK News India

OMG News: इंसान का दिमाग खा गया कीड़ा, पानी के ज़रिए नाक मे घुसा फिर जान लेकर ही माना!

IMG 20230306 125719IMG 20230306 125719


Brain Eating Amoeba Killed Man: संसार में जीव जंतुओं की ऐसी ऐसी प्रजातियां हैं जो हमारे आसपास भी हो तो हम जान नहीं पाते। आमतौर पर कीड़े हमारी आंखों से दिखाई देते हैं लेकिन कुछ जीव इतने छोटे होते हैं कि नंगी आंखों से इन्हें देखना संभव नहीं हो पाता। एक ऐसा ही परजीवी (Naegleria fowleri) है, जिसे इंसान देख तो नहीं पाता लेकिन गलती से अगर ये (Brain Eating Amoeba) हमारे शरीर में पनाह पा जाए तो ये इंसान को मौत की नींद सुला सकता है।


स्कूल की किताबों में आपने अमीबा और पैरामीशियम के बारे में खूब पढ़ा होगा। हमें यह भी पता है कि शरीर में प्रवेश करने के बाद यह खासा नुकसान पहुंचाते हैं। अब भी अगर आपको इसके खतरे के बारे में एहसास नहीं है तो अमेरिका में एक शख्स की कहानी आपको जरूर जानी चाहिए। यह शख्स पानी से अपनी नाक साफ कर रहा था। लेकिन इस प्रक्रिया में उसके अंदर दिमाग खाने वाला कीड़ा घुस गया और यह कीड़ा उसकी जिंदगी लेकर ही माना।


पानी के ज़रिए दिमाग के अंदर घुसा
फ्लोरिडा के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है कि एक शख्स की मौत Naegleria fowleri नाम के परजीवी की वजह से हुई है, जिसे आमतौर पर दिमाग खाने वाला अमीबा के तौर पर जाना जाता है। शख्स टंकी के पानी से साइनस रिजिंग प्रॉसेस कर रहा था। इस दौरान पानी के जरिए अमीबा नाक से होते हुए शख्स के दिमाग तक पहुंच गया। इंफेक्शन की वजह से उसके दिमाग में सूजन आ गई। बाद में इस इंफेक्शन ने शख्स की जान तक ले ली।


वर्षों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं
अमेरिका के सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 से 2021 के बीच दिमाग खाने वाले अमीबा से जुड़े 31 मामले सामने आए हैं। पानी के जरिए इंसान के दिमाग तक पहुंचते हैं और सिर दर्द उल्टी और चक्कर जैसे लक्षण सामने आने लगते हैं। इससे गर्दन में स्टिफेनेस, दौड़े, कोमा और आखिरकार इंसान की मौत तक हो जाती है। मिलन की रिपोर्ट के मुताबिक 1962 से 2021 तक ऐसे इंफेक्शन के 154 केसेज आ चुके हैं। जिसमें से सिर्फ 4 लोग ही जिंदा बच पाए।

Exit mobile version