DK News India

OMG News: गांजा पी कर बच्चों को सुनाती है कहानी, 44 साल की महिला ने बताया इससे तनाव कम होता है

IMG 20230307 103112IMG 20230307 103112


Mother Smokes Weed Before Bedtime: दुनिया भर गांजा पीना और बेचना ज्यादातर देशों में बैन है। गाजा को सबसे खराब नशा माना जाता है। खास कर भारत में गाजा बेचने को लेकर सख़्त कानून है। लेकिन जिस भी देश में ये लीगल है, वहां के लोग सामान्य तौर पर इसका इस्तेमाल करते हैं। गांजा पीना वैसे तो स्वास्थ के लिए बहुत ही हानिकारक है लेकिन जो लोग इसके आदि हैं वो इसके फायदे बताते नहीं थकते हैं। अगर आप गांजा पीने के शौकीन लोगों के सामने गांजा पीने के एक नुकसान बताएंगे वो आपको हज़ार फायदे बतला देंगे। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताएंगे जिसकी गांजा पीने के चर्चे पूरी दुनिया में हो रही है।

एक न्यूज एजेंसी की रिर्पोट के अनुसार डेनियल सिमोना नाम की महिला रोज़ाना गांजा पीते है और उसका कहना है कि इससे उसे फायदा मिलता है।44 साल की महिला का कहना है माताओं को गांजा पीना सामान्य बात होनी चाहिए और वो इसके बारे में Weed Mom नाम की एक किताब भी लिख चुकी हैं। उसकी दो बेटियां हैं, जिसकी उम्र 13 और 10 साल है, जो अपनी मां की इस आदत से परिचित हैं।
गांजा पीकर सुनाती है कहानी
डेनियल सिमोन तब से गांजा फूंक रही हैं, जब वो 30 साल के उम्र की थीं। महिला का कहना है कि उसके बच्चे उसे गांजा पीते हुए नहीं देख पाते क्योंकि वो जब ज़रूरत नहीं होती, तब उसे लॉक करके रखती है। हालांकि वो बच्चों से भांग और गांजे को लेकर बातचीत जरूर करती हैं। उनके लिए मां का गांजा पीना वैसे ही सामान्य होता है, जैसे कि एल्कोहल पीना। उसका कहना है कि अगर इसे सही मात्रा में लिया जाए, तो इससे तनाव कम होता है और वो बच्चों के साथ छोटी मोटी गतिविधियां एंजॉय करती है।
शराब से बेहतर है गांजा’
केलिफोर्निया की रहने वाली डेनियल गांजा को नशा नहीं बल्कि वेलनेस टूल बताती हैं। ये लाइफस्टाइल को बेहतर करता है और सोने में मदद देता है। इतना ही नहीं माइग्रेन अटैक और CBD और THC जैसी चीजों से भी ये राहत दिलाता है। वे जहां भी जाती हैं, गांजा और एयर प्योरीफायर साथ में लेकर चलती हैं। वे इसे शराब से बेहतर बताती हैं और कहती है कि लोग उसे ट्रोल जरूर करते हैं लेकिन वो इसे बिल्कुल भी माइंड नहीं करतीं।

Exit mobile version