DK News India

OMG: जानिए दुनिया के सबसे लंबे नाक वाले इंसान के बारे में…250 सालों में नहीं टूटा है रिकॉर्ड

IMG 20230416 220010IMG 20230416 220010


Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर अक्सर हम किसी न किसी अनोखी चीजें के बारे में सुनते रहते हैं कई बार कुछ ऐसी बात सामने आ जाती है कि हैरान हो जाते हैं। हम लोग सर सबसे लंबे शख्स सबसे लंबी महिला सबसे छोटे कद के शख्स और महिला सबसे बड़े परिवार आदि के अजब-गजब एग्जांपल अपने आसपास देखते रहते हैं। और अपने दोस्तों में इसकी चर्चा करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी नाक सबसे लंबी है। आप जानकर हैरान होंगे कि 300 साल तकिन का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया गिनीज बुक में भी इसे दर्ज किया गया है यह शख्स इतने लोकप्रिय है कि लंदन की एक म्यूजियम इन की मोम की प्रतिमा स्थापित है।


7.5 इंच की नाक
इस शख्स का नाम थॉमस वाडहाउस है। वाडहाउस के पास दुनिया की सबसे लंबी नाक है। इनकी तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ट्विटर पर @Pubity अकाउंट से उनकी तस्वीर शेयर की गई है। साथ ही तमाम जानकारियां भी साझा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक थॉमस वाडहाउस  जिसे थॉमस विडर्स के नाम से भी जाना जाता है। वो 18 वीं सदी के एक सर्कस कलाकार थे। जिसकी नाक अब तक की सबसे बड़ी 7.5 इंच लंबी दर्ज की गई थी।


गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट पर भी शख्स को लेकर एक पेज है। जहां पर इनके बारे में जानकारियां दी गई है। इसमें लिखा है कि थॉमस वाडहाउस 1770 के दशक के समय इंग्लैंड में रहते थे और एक सर्कस में काम करते थे। हालांकि एक जीवित व्यक्ति के सबसे लंबी नाक रखने का रिकॉर्ड तुर्की के मेहमत ओजुरेक के नाम है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा पिछले 2 साल पहले इस रिकॉर्ड की पुष्टि की गई थी और नाक की लंबाई 3.4 इंच मापी गई थी।


एक म्यूजियम का फ़ोटो हो रहा है वायरल
अभी जो फोटो उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वह लंदन के रिप्लेस बिलीव इट इन और नोट म्यूजियम की है। जहां उनकी मोम की प्रतिमा रखी हुई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही है। इस पर कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। लोग उनकी इतनी लंबी नाक को देखकर हैरान भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतना लंबा के साथ वो कैसे जीते थे।

Exit mobile version