DK News India

Noida Flood: बाढ़ में फंसे 1 करोड़ रुपए के सांड को NDRF ने किया रेस्क्यू, जानिए क्यों है इसकी इतनी कीमत

IMG 20230716 215700IMG 20230716 215700


Delhi NCR Flood: पिछले कई दिनों से यमुना नदी की पानी खतरे के निशान से कई मीटर ज्यादा बह रही है। जिसके बाद से यमुना किनारे मौजूद शहरों की हालत बाढ़ से खराब हो चुकी है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में देखने को मिला है। जहां कई इलाके अभी तक जलमग्न है। वहीं दिल्ली के अलावा यमुना किनारे नोएडा के भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी हो पहुंच चुका है। नोएडा में बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर मवेशी भी फंस गए हैं।जिसे एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसी दौरान  एक सांड का भी रेस्क्यू किया गया। जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।


ख़बर के मुताबिक इस सांड का नाम प्रीतम है वही इसकी कीमत 1 करोड़ बताई जा रही है।
सांड के साथ कुत्ते बछड़े को भी बचाया गया
दरअसल, नोएडा के सेक्टर 135 में देश के नंबर एक सांड प्रीतम के साथ कई गाय, बछड़े, कुत्ते और खरगोश बाढ़ के पानी में फंस गए थे। जिसके बाद सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए सांड प्रीतम सहित कुल ढाई सौ से अधिक जानवरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। सांड प्रीतम करीब 48 घंटे से बाढ़ के पानी में फंसा हुआ था। एनडीआरएफ रेस्क्यू कर उसका इलाज भी करवाया। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से स्वस्थ है।
11 लाख रुपए में खरीदा था
गौरतलब है कि प्रीतम नाम का सांड जब 4 माह का था तो उसे एक 11 लाख की कीमत में खरीदा गया था। आज इसकी कीमत बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी महंगी कारों से भी ज्यादा है। मौजूदा समय में प्रीतम नाम का बुल भारत का नंबर 1 सांड है।

Exit mobile version