Bihar CM Nitish on RSS and PM Modi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के उस बयान के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने नमो को नए भारत का नया राष्ट्रपति कहा था। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों इशारों में सब कुछ कह दिया।
‘संघ का आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं’
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘संघ का आजादी की लड़ाई से कोई लेना-देना नहीं था। उसके संगठन RSS का योगदान रहा हो तो बताएं और हमारे तो पिताजी ने आजादी की लड़ाई लड़ी। उनसे सुने थे जानते भी हैं हम सब जानते हैं कि बापू को उनके योगदान के लिए राष्ट्रपिता कहा गया। उस मीटिंग में नए भारत का नया राष्ट्रपति वह बोल रही थी, छपा भी था।
अब जरा सोच लीजिए कि नए भारत के नए राष्ट्रपिता जिन्हें कह रहे हैं उन्होंने देश के लिए क्या ही किया है? कहां भारत आगे बढ़ा? कौन सा काम हुआ? सिवाय इसके कि नई टेक्नोलॉजी का पूरा का पूरा जबरदस्ती से उपयोग कर रहे हैं।
मीडिया पर भी उठाया सवाल
मुख्यमंत्री ने मीडिया पर केंद्र सरकार के दखल की बात करते हुए कहा कि पहले तो मीडिया का आधार दूसरा था पक्ष-विपक्ष जो भी हो मीडियम बहुत अच्छे ढंग से लोग लिखते थे आज तो उनको वही लिखना पड़ता है जो कहा जाता है।
Nitish Kumar: पीएम मोदी और RSS पर नीतीश कुमार का तंज़, कहा, ‘देश के लिए क्या ही किया है? जो भारत के नए राष्ट्रपिता बन गए’
