DK News India

MS Dhoni Viral: गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक…..’ युवाओं को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni Viral: गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक.....' युवाओं को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरलMS Dhoni Viral: गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक.....' युवाओं को रिलेशनशिप पर सलाह देते दिखे एमएस धोनी, वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni Viral Video: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में करोड़ों चाहने वाले हैं। उनकी किसी भी फोटो और वीडियो को करोड़ों लोग देखते हैं। आजकल पूर्व कप्तान धोनी का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रही है। वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस खास कर युवाओं को रिलेशनशिप के बारे में सलाह देते नजर आ रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है साथ ही इस पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।


‘गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक…..’
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी एक कार्यक्रम में लोगों के सवाल का जवाब दे रहे हैं। इस दौरान एक फैंस ने पूर्व भारतीय कप्तान से रिलेशनशिप पर सवाल किया। इस सवाल के जवाब में महेंद्र सिंह धोनी ने मजेदार रिप्लाई दिया।महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, किसी को ढूंढ़िए….. अगर उनके साथ वास्तव में खुश है तो कृपया शादी कर लीजिए। उन्होंने कहा कि गर्लफ्रेंड वाले बैचलर्स की एक गलतफहमी होती है कि जो मैं इस जवाब को खत्म करके साफ करना चाहूंगा, ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है।

धोनी ने दिए आईपीएल खेलने के संकेत
अब सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने धोनी से पूछा कि, जैसे कि आप क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं… धोनी ने तुरंत रोका और कहा मैं सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हुआ हूं। साथ ही महेंद्र सिंह धोनी ने इशारों ही इशारों में विचारों में बता दिया कि वह, आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं।

Exit mobile version