DK News India

Modi Cabinet Decision: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 4फीसदी बढ़ाया गया

Modi Cabinet Decision: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 4फीसदी बढ़ाया गयाModi Cabinet Decision: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों को मिला बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ता 4फीसदी बढ़ाया गया

Central Cabinet Meeting: केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता को भी 4% बढ़ाने का फैसला किया है। आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। केंद्रीय कर्मचारी को बढ़े हुए मंहगाई भत्ता 1 जुलाई 2023 से ही मिलेगी। अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों का मंहगाई भत्ता 42 फ़ीसदी से बढ़कर अब 46% हो गया है। साथ ही इस कैबिनेट की बैठक में सरकार ने कई रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया है। वहीं रेल में कर्मचारियों को बोनस देने पर भी मोहर लगा दी है।

किसानों को भी मिली सौगात

वहीं मोदी सरकार ने 6 रवि फसलों पर एमएससी बढ़ाने का भी फैसला लिया है। तिलहन और सरसों में ₹200 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। वहीं मोटा अनाज की पैदावार को बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि, मसूर पर 425 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए डेढ़ सौ रुपए प्रति क्विंटल और बार्ले के लिए 115 रुपए प्रति क्विंटल और चना के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले

केंद्र सरकार ने मंहगाई भत्ते को बढ़ाने के साथ साथ रेलवे कर्मचारियों को दोहरी खुशी दी है। सरकार ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों को बोनस देने का भी फैसला किया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराधा ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद आगे बताया कि, रेल मंत्रालय के 11,07,346 से अधिक गैर राजपत्रित कर्मियों को 78 दिनों का बोनस तय किया गया है। इसके लिए लगभग 1969 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह Productivity Linked बोनस पिछले कई वर्षों से रेल विभाग अपने कर्मचारियों को देता है और इस बार भी इसको देने का निर्णय लिया गया है।

Exit mobile version