DK News India

MCD Election 2022: कांग्रेस और बीजेपी ने आप पर लगाया वोटिंग में धांधली का आरोप

emasaidai caunaavaoemasaidai caunaavao

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम 2022 के लिए सभी 250 वार्डो में वोटिंग जारी है। इसी बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर आज भी जारी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, वे लोग जो कि लंबे समय से दिल्ली में रह रहे हैं, ऐसे कई लोगों को इन नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। कई लोगों को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। मनोज तिवारी का कहना है कि करीब 450 लोगों के वोटिंग लिस्ट से नाम काट दिए गए हैं। यह दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की साजिश है।

मनोज तिवारी ने मीडिया के कैमरे पर इलेक्शन कमिश्नर विजय देव को फोन लगाकर लोगों को यह वोट काटने पर चिंता जाहिर की मनोज तिवारी ने रोष में आकर कहा कि आम आदमी पार्टी चुनाव में धांधली करके जीतना चाहती है।


गौरतलब है कि दिल्ली एमसीडी में आज मतदान की प्रक्रिया जारी है सुबह 10:30 बजे तक 9% मतदान हो गया था इसके बाद 12% मतदान हो चुका था सवेरे 8:00 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। दिल्ली में मतदान की गति काफी धीमी है 12:00 बजे तक मतदान 18% तक ही हुआ था।


अनिल चौधरी का वोटर लिस्ट में नहीं है नाम
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी वोट नहीं डाल पाए।उनका आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने उनका नाम वोटर लिस्ट से काट दिया है। वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर अनिल चौधरी ने कहा,  ‘मेरा वोटर लिस्ट में नाम नहीं है जिस बूथ पर हूं, वहां मेरा नाम नहीं है। जब तक ऑफिशियल कुछ नहीं आता तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता। मैं अपना नाम पता करने की कोशिश कर रहा हूं। अनिल चौधरी ने कहा कि लोगों की भी शिकायत आ रही है उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है’।


‘एंटी इनकंमबेंसी है, जेल में बंद मंत्रियों की’
दूसरी ओर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि जनता सब समझ रही है। एंटी इनकंमबेंसी है 8 साल के शासन की, जेल में बंद मंत्रियों की, कूड़े की भ्रष्टाचार की, लोग सब यही सोचकर वोट डाल रहे हैं। इस बार फिर से दिल्ली नगर निगम में भाजपा वापसी करेगी।
Exit mobile version