DK News India

Manipur Violence: मणिपुर में एक बार फिर इंटरनेट बंद,बढ़ते हिंसक घटनाओं के बीच लिया गया फैसला

Manipur Violence

Manipur Violence: मई 2023 से मणिपुर में चल रहे हिंसा एक बार फिर उग्र रुप ले चुका है. इस हिंसा के 500 दिन होने को हैं…हिंसा में झुलसते मणिपुर में मौत का आंकड़ा 200 को पार कर गया है…अकेले इसी महीन में 1 सितंबर से अबतक 11 मौत हो चुकी है..कई जगहों पर आगजनी, पूर्व सीएम के घर रॉकेट अटैक…लोगों के घरों पर ड्रोन से हमले हो रहे हैं. इसी बीच बढ़ते हिंसक प्रदर्शन के बीच वहां पर एक बार फिर इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

जानिए मणिपुर में क्यों नहीं थम रही है हिंसा ?

दो जातीय समूह कुकी और मैतई के बीच लड़ाई

ज्यादार मैतई समुदाय घाटी में, कुकी समुदाय पहाड़ों पर रहता है

हिंसा के बाद से दोनों समुदायों का एक-दूसरे की जगहों पर जाना बंद

अलगाव हिंसा न थमने का एक बड़ा कारण

दोनों ने अपने लिए सेफ बंकर बनाए, हथियार इकठ्ठा किए

घाटी और पहाड़ी होने के चलते रोकना मुश्किल

Exit mobile version