DK News India

Maharashtra: औरंगजेब की तस्वीर पर कोल्हापुर में बवाल,19 जून तक कर्फ्यू लागू, सीएम ने की शांति बनाए रखने की अपील

IMG 20230607 153008IMG 20230607 153008


Kolhapur Protest: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब से जुड़े हुए आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस लगाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प हुई। हिंदू संगठनों के सदस्यों ने छत्रपति शिवाजी चौक पर औरंगजेब के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प शुरू हो गई जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे साथ ही लाठीचार्ज भी किया।


19 जून तक लगाया गया कर्फ्यू
कोल्हापुर जिले में बिगड़े हालात के बाद प्रशासन ने आज से लेकर 19 जून तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। हिंदुत्ववादी संगठनों ने आज कोल्हापुर बंद का आवाहन किया है। पुलिस के अपील के बावजूद हिंदू संगठन बंद को लेकर आए हैं। इसके चलते कोल्हापुर शहर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कानून व्यवस्था की समस्या ना हो इसके लिए जिला प्रशासन ने सभा पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी कर दिया है।


सीएम ने की शांति बरतने की अपील
कोल्हापुर के हालात पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, “गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।”


जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के बाद कुछ युवाओं ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के संदर्भ में कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट डाले थे। जिसके बाद कुछ हिंदू संगठनों ने शहर में तनाव के बाद बंद और विरोध का आवाहन किया था।


मुस्लिम समुदाय ने की सद्भाव बनाने की अपील
वहीं दूसरी ओर शहर में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए मुस्लिम संगठन ने पर्चा निकाले और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिला पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में मुस्लिम संगठनों ने कहा कि, कोल्हापुर में मुस्लिम समुदाय छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों के साथ जी रहे हैं। मुस्लिम संगठन ने शांति की अपील करते हुए कहा कि, कोल्हापुर वासियों को शांति सद्भाव और भाईचारे को खराब नहीं होने देना चाहिए।

Exit mobile version