DK News India

LPG Cylinder Price Hike: नए साल के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

b589c8905b2bf45547741ce21e940f601662004989278367 originalb589c8905b2bf45547741ce21e940f601662004989278367 original


LPG Cylinder Price Hike on New year: नए साल 2023 के पहले ही दिन देश को महंगाई का झटका लगा है। 1 जनवरी 2023 से कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर(Commercial LPG Cylinder) की कीमत बढ़ गई है। 1 जनवरी से पेट्रोलियम कंपनियों(Petroliam Compnies) कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 तक की बढ़ोतरी की है। सिलेंडर के दामों में दिल्ली से लेकर कोलकाता, चेन्नई तक बढ़ोतरी की गई है। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर(Domestic LPG Cylinder) के दामों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि हर महीने की 1 तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें निर्धारित करती हैं।

कांग्रेस का मोदी सरकार पर तंज
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कांग्रेस ने हमला बोला है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘देश के लोगों को यह केंद्र सरकार की ओर से नए साल का तोहफा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर का ₹25 मांगा हुआ है यह तो शुरुआत है’।


बाहर से खाना ऑर्डर करना अधिक महंगा हो सकता है
कमर्शियल गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को अब 19 किलो के रसोई गैस की प्रति सिलेंडर के लिए ₹25 अधिक चुकाने होंगे। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी से रेस्तरां, होटल्स प्रभावित होंगे और इसका असर परोक्ष रूप से उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। गैस के दाम बढ़ने की वजह से आपको बाहर से खाना ऑर्डर करना अधिक महंगा हो जाएगा। दाम में बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1768₹, मुंबई में 172₹, कोलकाता में  1870₹ और चेन्नई में 1917₹ हो जाएंगे।

Exit mobile version