DK News India

Loksabha Election: बिहार में INDIA के दलों की बीच सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किस दल को मिली कितनी सीट

Loksabha Election: बिहार में INDIA के दलों की बीच सीट शेयरिंग का ऐलान, जानिए किस दल को मिली कितनी सीट

Bihar RJD-Congress Seat Sharing: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान हो गया है।बता दें कि पूर्णिया सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी। लेकिन अब दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। तय फॉर्मूले के तहत राजद 26, कांग्रेस 9, और वाम दलों को 5 सीटें मिलेंगी।वहीं पूर्णिया की सीट RJD के खाते में गई है।RJD  ने इस सीट पर पहले ही प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है।JDU विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बनाया है।

किसके हिस्से आई कौन सी सीट, यहां जानिए:👇

राजद कुल 26 सीट: गया, नवादा , जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया और हाजीपुर।  

कांग्रेस कुल 09 सीट: किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज

CPI (ML) कुल 03 सीट: आरा, काराकाट, नालंदा।

CPI कुल 01 सीट: बेगूसराय

CPIM कुल 01 सीट: खगड़िया

Exit mobile version