DK News India

Loksabha Election: ‘पहले देश को बांटा और संपत्ति को…’, योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर गंभीर आरोप

Loksabha Election: 'पहले देश को बांटा और संपत्ति को...', योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर गंभीर आरोपLoksabha Election: 'पहले देश को बांटा और संपत्ति को...', योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस पर गंभीर आरोप

UP CM Yogi on INDIA: लोकसभा चुनाव के दो चरण के लिए मतदान खत्म हो चुके हैं। अब तीसरे चरण के लिए मतदान होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज हाथरस के दौरे पर पहुंचे और चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने साल 1947 में देश का विभाजन कराया और अब कह रही है कि संपत्ति का विभाजन करेगें।


‘पहले देश को बांटा और संपत्ति को…’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “…एक तरफ ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे के साथ भाजपा और NDA है और दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा का INDI गठबंधन है। कांग्रेस ने 1947 में देश का विभाजन कराया। पहले देश को बांटा और अब कांग्रेस अपने घोषणापत्र में कह रही है कि हम भारत में संपत्ति का सर्वे करवाएंगे… अगर आपके बाप-दादा ने 4 कमरों का घर बनाया है तो आप 2 कमरो में रहो, 2 कमरे कांग्रेस और सपा के अधिकार में चला जाएगा…पहले देश को बांटा, आज आपकी संपत्ति को बांटने की साजिश ये लोग कर रहे हैं।”

जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे’
वहीं ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “… जब भी कांग्रेस, सपा या INDI गठबंधन से जुड़े दूसरे दल जब भी चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा EVM पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं…गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में UPA की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं…जो लोग आज EVM को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे…अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं…”।

Exit mobile version