DK News India

Loksabha Election 2024: कांग्रेस और सपा के बीच सीट फाइनल, अखिलेश यादव ने बताया कांग्रेस को दिया इतना सीट

Loksabha Election 2024: कांग्रेस और सपा के बीच सीट फाइनल, अखिलेश यादव ने बताया कांग्रेस को दिया इतना सीटLoksabha Election 2024: कांग्रेस और सपा के बीच सीट फाइनल, अखिलेश यादव ने बताया कांग्रेस को दिया इतना सीट

INDIA Alliance Congress SP: पीएम मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए बनाई गई INDIA के लिए सुखद ख़बर आई है। देश के सबसे बड़े प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है।80 लोकसाभा सीट वाले यूपी में कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि शेष 69 सीट समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के पास रहेगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी है।


अखिलेश यादव ने ट्विट कर दी जानकारी
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि, कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।


बंगाल में अकेले लड़ेंगी ममता बनर्जी
पिछले कुछ दिनों से INDIA गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।24 दलों के साथ मिल कर बने इस गठबंधन में सीट बटवारों को लेकर पेच फंसा हुआ है। इसी वजह से गठबंधन की अहम सहयोगी टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ममता ने बंगाल में कांग्रेस को 2 सीट देने का ऑफर दिया था जिसे कांग्रेस पार्टी ने ठुकरा दिया था। जिसके बाद ममता ने सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।


AAP -Congress में भी जारी है घमासान
वहीं INDIA गठबंधन के अहम सहयोगी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भी सीट बटवारों को लेकर खींचातानी चल रही है। आप ने पंजाब अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। जबकि दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक सब कुछ फाइनल नहीं हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर नूरा कुश्ती का खेल चल रहा है। साथ ही बिहार में नीतीश कुमार INDIA गठबंधन को छोड़ कर एनडीए में शामिल होने वाले हैं।

Exit mobile version