DK News India

Loksabha Election: पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म, जानिए इन 102 सीटों का विश्लेषण

Loksabha Election: पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म, जानिए इन 102 सीटों का विश्लेषणLoksabha Election: पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म, जानिए इन 102 सीटों का विश्लेषण

Loksabha Election First Phase: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के चुनावी महायज्ञ की पहली आहुति आज खत्म हो गई.सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 21 राज्यों के 102 पर मतदान संपन्न हो गया.पश्चिम बंगाल को छोड़कर पहले दौर का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।वहीं इस चरण में लगभग 60 फिसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा मतदान अरुणाचल प्रदेश में हुई

उत्तर प्रदेश 57.77% वोटिंग
उत्तराखण्ड 53.77% वोटिंग
पश्चिम बंगाल 77.57% वोटिंग
तमिलनाडु 62.27% वोटिंग
राजस्थान 52.15% वोटिंग
असम 71.46% वोटिंग
अरुणाचल प्रदेश: 87.03%
बिहार: 49.73%
पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई… उनमें से तमिलनाडु और उत्तराखंड के सभी सीटों पर मतदान हुआ… इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल की कुछ सीटों पर भी वोटिंग हुई… इन राज्यों में 2019 में वोटिंग परसेंटेज कितनी रही… आपको बताते हैं…

2019 में कितनी रही वोटिंग परसेंटेज             
तमिलनाडु- 72.44%
राजस्थान- 63.89%
मध्य प्रदेश- 75.26%
उत्तर प्रदेश- 69.08%
पश्चिम बंगाल- 84.79%
उत्तराखंड- 61.88%

अब आपको पिछले तीन चुनावों में पहले फेज की वोटिंग और कुल वोटिंग के आंकड़े बताते हैं…

लोकसभा चुनाव वोटिंग %                
साल               पहला चरण                कुल मतदान
2019                69.3%                    67.3% 
2014                68.7%                    66.4%
2009                62.4%                     58.2%

2019 में पहले चरण के नतीजे                
102 सीट
BJP- 40
कांग्रेस- 15
DMK-  24
BSP- 3
SP- 2
LJP- 2
CPI- 2
CPM- 2
JDU- 1
शिवसेना- 1
NCP- 1
AIADMK- 1
अन्य- 8

Exit mobile version