DK News India

Loksabha Election: ‘एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी…’, उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर अमित शाह का तंज

loksabha Election: 'एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी…', उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर अमित शाह का तंजloksabha Election: 'एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी…', उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर अमित शाह का तंज

Amit Shah in Maharastra: लोकसभा को चुनाक के पहले फेज के मतदान में अब कुछ दिनों का ही समय बचा है। इसको लेकर सभी दलों के नेता प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे…और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। गृह मंत्री ने कहा कि, “ये चुनाव PM मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने 10 साल में देश को सुरक्षित और समृद्ध किया है। PM मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पहुंचाने का काम किया। मोदी जी तीसरे बार पीएम बन जाएंगे तो भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ये मोदी की गारंटी है।”

एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी’

वहीं उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर जोरदार निशाना साधा। गृहमंत्री अमित शाह ने MVA के तीनों घटक दलों पर तंज कसते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में तीन पार्टियां एकत्रित हुई हैं- एक नकली शिव सेना, एक नकली राष्ट्रवादी,एक आधी बची हुई कांग्रेस पार्टी। ये लोग कभी महाराष्ट्र का भला नहीं कर सकते।

‘सोनिया गांधी का उद्देश्य- राहुल को PM बनाना’

वहीं सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि, परिवारवादी गठबंधन का उद्देश्य है- अपने बेटे, बेटी, भतीजे को सत्ता दिलाना।शरद पवार का उद्देश्य है- अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना,उद्धव ठाकरे का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना,स्टालिन का उद्देश्य है- अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना,बंगाल में ममता का उद्देश्य है- अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाना,सोनिया गांधी का उद्देश्य है- राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना।

Exit mobile version