DK News India

Kolkata Rape case: ‘मुझे लगा आप पुरानी ममता बनर्जी स्टाइल में दखल देंगी…’, कोलकाता कांड से दुखी TMC सांसद ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

Kolkata Rape caseKolkata Rape case

TMC MP Resignation: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में देश भर में प्रदर्शन जारी है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि मैंने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है. बता दें कि जवाहर सरकार के इस्तीफे के बाद एक बार फिर ममता बनर्जी चारों ओर से घिर गई है. बीजेपी सहित सभी विपक्षी दल ममता बनर्जी पर निशाना साध रही है.

‘वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर एक्शन लेंगी’

जवाहर सरकार ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र में कहा कि, उन्हें उम्मीद थी कि आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी को लेकर वह तुरंत कोई सख्त कदम उठाएंगी. वह पुरानी ममता बनर्जी की तरह इसपर एक्शन लेंगी. लेकिन उन्होंने तुरंत कोई ठोस कदम नहीं उठाया. कदम उठाया भी तो बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने उम्मीद जताई की राज्य में जल्द ही शांति बहाल होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए.

जवाहर सरकार ने भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया

जवाहर सरकार ने पार्टी में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर पालिकाओं में स्थानीय स्तर के पार्टी नेताओं ने भारी संपत्ति अर्जित की है, जिससे बंगाल के लोगों को नुकसान हुआ है. यह भी सच है कि दूसरे अन्य दलों के नेताओं बहुत ज्यादा संपत्ति अर्जित की है, लेकिन बंगाल इस तरह के भ्रष्टाचार और वर्चस्व को स्वीकार नहीं कर पा रहा है. मैं जानता हूं कि मौजूदा केंद्रीय शासन अपने बनाए अरबपतियों पर फल-फूल रहा है और एक भी दिन ऐसा नहीं जाता जब मैं उस क्रोनोलोजी पर हमला न करूं. मैं बस कुछ चीजों को स्वीकार नहीं कर सकता, जिसमें भ्रष्टाचार प्रमुख है.

Exit mobile version