DK News India

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगा चुनाव और किस दिन आएंगे परिणाम?

IMG 20230329 123634IMG 20230329 123634


Karnataka Elections 2023 Schedule: कर्नाटक में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। आगामी 25 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसी को देखते हुए चुनाव आयोग ने कर्नाटक के सभी 224 सीटों पर 10 मई को मतदान कराने का निर्णय लिया है। वहीं नतीजे 13 मई को आएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक की मतदाता सूची में 9.17 लाख नए वोटर जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारा लक्ष्य होगा। कर्नाटक में इस बार 58 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।


पिछली बार बीजेपी ने जीती थी सबसे ज्यादा सीट
आपको बता दें कि पिछली बार साल 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई को हुए थे। इसके परिणाम 3 दिन बाद यानी 15 मई को घोषित किए गए थे। जहां पिछली बार बीजेपी ने 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को एक बार फिर से सरकार बनाने की चुनौती होगी। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा की सीटें हैं। जहां पूर्ण बहुमत के लिए लगभग 113 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। कर्नाटक में मौजूदा समय में कुल 5 करोड 22 लाख वोटर है।


इस आम आदमी पार्टी भी है चुनावी मैदान में
कर्नाटक में अभी बीजेपी के पास 119 सीटें हैं। वहीं कांग्रेस के पास 75 विधायक है। इसके अलावा जेडीएस के पास कुल 28 सीटें हैं। कर्नाटक में बीजेपी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। इस बार आम आदमी पार्टी भी एक नई विरोधी दल के तौर पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में लड़ रही है।आपको बता दें कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 5 सीट अपने नाम करते हुए राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी है।


बीजेपी कर चुकी है चुनावी शंखनाद
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से कर रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी ने बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बेंगलुरू मेट्रो की व्हाइटफील्ड(कादुगोडी) श्री कृष्णाराजपूरा मेट्रो लाइन की सवारी के लिए मेट्रो टिकट भी खरीदा।  इन सबके अलावा पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम मोदी ने दावणगेरे में रोड शो किया।

Exit mobile version